Friday 25 November 2022

दिनांक-24 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1362

 दिनांक-24 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1362


संथाल परगना महिला महाविद्यालय के सभागार में आज गुरुवार को "मतदाता जागरूकता अभियान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि "मतदान करना दायित्व एवं अधिकार भी है उसे उदाहरण द्वारा स्पष्ट करते हुए छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को अपने परिवार के सदस्यों तथा अन्य पड़ोसियों को मतदाता साक्षरता क्लब के दूत के रूप में मतदान हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।


प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित एवं संबोधित किया।


मतदाता साक्षरता क्लब की संरक्षिका महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा ने अपने संबोधन में क्लब की जानकारी देते हुए बताया कि संथाल परगना महिला महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन 17 नवंबर 2022 को किया जा चुका है। साथ ही क्लब की गतिविधियों तथा समस्त क्रियाकलापों के लिए महाविद्यालय में नोडल पदाधिकारियों, कैंपस दूत एवं कार्यकारिणी समिति का गठन हो चुका है एवं मतदाता पहचान पत्र पंजीयन कार्य आरंभ हो चुका है।

 निर्वाचन विभाग के निलेश कुमार ने मतदाता पहचान पत्र बनाने तथा सुधार करने एवं अन्य तकनीकी समस्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान किया। 


महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. खुशबू तिग्गा ने छात्राओं से संबंधित मतदान पंजीयन की जानकारी हेतु अपने द्वारा बनाए गए गूगल फॉर्म की जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल पदाधिकारी डॉ. नमृता गौरव, डॉ. महाश्वेता एवं कैंपस दूत रजीमशीला मुर्मू, स्टेला टुडू तथा सभी विभागों से चयनित कार्यकारिणी समिति के सदस्य चांदनी कुमारी, अर्चना कुमारी, आरती टुडू, सुष्मिता मरांडी, भानुप्रीति कुमारी, सुनीता टुडू, चांदनी कुमारी समेत महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. ईश्वर मरांडी, डॉ. अविनाश शरण, प्रो. प्रीति किरण हांसदा एवं अन्य सभी शिक्षक मौजूद थे।




No comments:

Post a Comment