Friday 25 November 2022

दिनांक- 25 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1364

 दिनांक- 25 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1364


जेएसएलपीएस की एसएचजी महिलाओं ने क्षेत्र में निकाली जागरूकता रैली, आगामी 23 दिसंबर तक जारी रहेगा अभियान 


25 नवंबर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने देश में आज से राष्ट्रीय जेंडर अभियान की शुरूआत की है। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार ने दिल्ली में किया। यह अभियान आगामी 23 दिसंबर तक चलेगा। *इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों ने देखा। उन्होंने माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार का संबोधन सुना। 


अभियान का उद्देश्य महिला एवं बाल हिंसा, लैंगिक असमानता एवं लैंगिक सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है। यह अभियान तीन चरणों में सम्पन्न होगा। राज्य स्तर पर इस अभियान का क्रियान्वयन झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) ग्रामीण विकास विभाग झारखंड के तत्वाधान में किया जा रहा है। 


जेएसएलपीएस दीदीओं द्वारा महिलओं द्वारा लैंगिक हिंसा, महिला हिंसा, बाल विवाह, बाल शोषण आदि सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए प्रतिदिन प्रखंडों में रैली, आम सभा, नुक्कड़ नाटक, गीत - रंगोली आदि का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक करेगी। इसी के तहत आज क्षेत्र में जागरूकता रैली स्वयं सहायता दीदीओं द्वारा निकाला गया। यह अभियान सखी मंडल, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन स्तर पर किया जाएगा।


 

No comments:

Post a Comment