Wednesday 9 November 2022

दिनांक- 1 नवंबर 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1310

 दिनांक- 1 नवंबर 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1310


उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजकीय पुस्तकालय, दुमका में आयोजित होने वाले संथाली साहित्य महोत्सव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।

उपायुक्त ने कहा कि 2 नवंबर 2022 को राजकीय पुस्कालय परिसर, दुमका में पीओ बॉडिंग मेमोरियल संथाली साहित्य महोत्सव का आयोजा किया जा रहा है। साहित्य महोत्सव में संथाली भाषा के जानकार, साहित्यकार,लेखक एवं कवि के माध्यम से उनके विचारों एवं संथाली भाषा के प्रभाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा प्रस्तुत करेंगे।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संताली साहित्य का दुमका सहित पूरे राज्य में प्रसार हो ताकि संथाली साहित्य का विस्तार हो सके।*

उपायुक्त ने बताया कि संथाली साहित्य महोत्सव में डॉ. डब्लू सोरेन,रमेश चंद्रा किस्कु, प्रमोदिनी हांसदा, मैरीअन्स टुडू, डॉ. धुनी सोरेन, डुगरु सोरेन, मसूदीप टुडू, जॉय टुडू, विजय कुमार मरांडी, जॉन जंतु सोरेन, सालगे हांसदा, आंद्रेयास टुडू, डेनिल हांसदा, गेब्रियल सोरेन, डॉ, विश्वनाथ हांसदाक, बबलू टुडू, बोरो बास्की, सुंदर मनोज हेंब्रम, चुंडा सोरेन सिपाही, निर्मला पुतुल, विमल हांसदा, प्रोफेसर मरीन कैरीन एवं टोन ब्लेईए जैसे प्रसिद्ध संथाली लेखक एवं साहित्यकार भाग लेंगे।

एक दिवसीय कार्यक्रम में 2 सत्र में लेखक एवं कवि उपस्थित लोगों से संवाद करेंगे। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जो कि देर शाम तक चलेगी। पहले दिन 5 सत्र में कार्यक्रम होंगे। अधिक लोग इस महोत्सव का हिस्सा बने इसके लिए जिला प्रशासन विभिन्न गतिविधियों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। उपायुक्त ने प्रेस मीडिया से भी अनुरोध किया कि इस महोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोगों की सहभागिता अधिक हो।




No comments:

Post a Comment