Saturday 5 March 2016

दुमका, दिनांक 05 मार्च 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 093 

प्रगति के लिए इतिहासबोध सबसे जरूरी है...
-प्रो0 (डा0) सुरेन्द्र झा

कला निकेतन प्रषाल, दुमका में आयोजित कार्यक्रम ‘‘दुमका के प्राप्त पुरातात्विक अवषेष एवं दुमका संग्रहालय का विकास’’ विषय पर बतौर मुख्य अतिथि डाॅ0 सुरेन्द्र झा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए इतिहास बोध का होना जरूरी है। दुमका के पुरातात्विक महत्व के स्थलों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गम्भीरता से इसके लिये पहल करे। मलुटी मंदिरों के जीणोद्धार पर भी चल रहे कार्य का पर्यवेक्षण विषेषज्ञ दल करें अन्यथा एतिहासिक धरोहरों के विलुप्त हो जाने का खतरा हो सकता है। कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि प्रो0 अमर नाथ झा ने कहा कि संताल परगना के इतिहास को मध्यकालीन भारत के पीछे अतीत के गौरवपूर्ण अध्याय तक ले जाना होगा। प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता पंडित अनूप कुमार बाजपेयी ने विषय पर गम्भीर चर्चा करते हुये कहा कि पाकुड़ के पत्थर खदानों से विष्वस्तर के महत्व के पुरातात्विक अवषेष लुप्त होते जा रहे हैं। इस दिषा में सकेकित पहल किये जाने की आवष्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय उप निदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने कहा सरकार संताल परगना के पुरातात्विक विरासत की रक्षा करना तथा संग्रहालय के माध्यम से आम जनता में इतिहास बोध बनाने के लिए कृत संकल्प है। दुमका संग्रहालय का डिजायन और कार्य स्वीकृत हो चुका है - कुछ ही दिनों में संग्रहालय का निर्माण आरम्भ हो जायेगा। कार्यक्रम में उभर कर आये विचारों से सरकार को फीडबैक के साथ में अवगत भी कराया जायेगा। कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री सह विधायक श्री कमलाकान्त सिन्हा, पंडित ललनजी महाराज, डाॅ0 रामवरण चैधरी, अवर षिक्षा पदाधिकारी श्री षिव नारायण साहु सतीष चन्द्र सिंकू आदि ने भी सम्बोधित किया। 
कार्यक्रम में स्कूली एवं काॅलेज क बच्चों के बीच पंेटिंग, निबन्ध लेखन, भाषण आदि की प्रतियोगिता भी हुई। भाषण में राजीव नयन $2 नेषनल हाई स्कूल, बसंत टुडू बीएड काॅलेज एवं हरेराम मंडल बीएड काॅलेज क्रमषः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। पंेटिंग में सुभाष मंडल $2 जिला स्कूल, देवाषीष गुहा सिदो कन्हु हाई स्कूल एवं उत्तम कुमार $2 नेषनल हाई स्कूल क्रमषः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। निबंध लेखन में कनीय ग्रुप में मुनमुन डे, ममता कुमारी एवं राजीव नयन क्रमषः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे एवं वरीय ग्रुप में सरिता सोरेन, बसंत टुडू एवं भोला कुमार क्रमषः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। निर्णायक का कार्य पंडित अनूप कुमार बाजपेयी, अजय नाथ झा एवं प्रो0 अंजुला मुर्मू ने किया। 
कार्यक्रम में डाॅ0 सुरेन्द्र झा प्राचार्य, एसपीकाॅलेज, दुमका, डाॅ0 अमर नाथ झा विभागाध्यक्ष (इतिहास) सिदो कान्हु विष्वविद्यालय दुमका, अजय नाथ झा क्षेत्रीय उप निदेषक जनसम्पर्क, डाॅ0 रामवरण चैधरी पूर्व विभागाध्यक्ष (हिन्दी) सिदो कान्हु विष्वविद्यालय दुमका, सतीष चन्द्र सिंकू, जिला षिक्षा पदाधिकारी, षिवनारायण साह अवर षिक्षा पदाधिकारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सह विधायक कमलाकान्त सिन्हा, ललनजी महाराज सचिव, माँ काली संगीतालय, अनूप कुमार बाजपेयी पुरातत्ववेत्ता, प्रो0 अन्जुला मुर्मू एसपी महिला काॅलेज, डाॅ0 कमल कुमार बोस विभागाध्यक्ष (हिन्दी) संत जेवियर काॅलेज रांची, डाॅ0 अभीषेक कुमार पुरातत्वविद्, ब्रजेष अधिकारी, सुबोध गुप्ता राज्य संग्रहालय, धीरज कुमार राज्य संग्रहालय, गौरकान्त झा प्राचार्य झारखण्ड, सुमित्रा सोरेन, सेविष्टिन सोरेन जिला संयोजक, दुमका ने महती भूमिका निभायी।





                                 

No comments:

Post a Comment