Monday 14 March 2016

दुमका, दिनांक 14 मार्च 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 106 

देष और समाज के रक्षक और पथ प्रदर्षक बनें...
- द्रौपदी मुर्मू, माननीया राज्यपाल, झारखण्ड

सिदो कान्हू बिरसा जैसे वीरों ने राष्ट्र के प्रहरी के रूप में जिस त्याग और बलिदान का निदर्षन किया हमें उसी आदर्ष का अनुसरण करते हुए देष और समाज के रक्षक और पथ प्रदर्षक बनना चाहिये। यह बात आज झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने सिदो कान्हू विष्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और षिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा। 
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा उच्च षिक्षा में समाज के अधिकांष विद्यार्थी अपने कौषल और रूचि के अनुरूप भाग लें - यह सुनिष्चित करना होगा। सिदो कान्हू विष्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाये, ऐसा प्रयास सबको करना चाहिये। राज्यपाल ने कहा कि कठोर अनुषासन एवं नियमित शैक्षणिक कैलेन्डर तथा सर्वोत्तम आधारभूत संरचना के सहारे इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। ससमय परीक्षा और रिजल्ट हो तथा कक्षायें नियमित हो यह सभी विष्वविद्यालय इसे सुनिष्चित करें। 
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वही संस्थान बेहतर प्रदर्षन कर सकता है जिसमें बदलते समय की आवष्यकता के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता हो। सूचना तकनीक तथा नये वोकेषनल कोर्स को अपनाना आज की आवष्यकता है। सभी विष्वविद्यालय अपने वेबसाईट को अपडेट रखें तथा रिसर्च को बढ़ावा दें।  
झारखण्ड की राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ और निर्भीक मन से किसी भी लक्ष्य को साधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बेहतर षिक्षा और स्वच्छता को महत्व सभी दें। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विष्वविद्यालय परिसर तथा हाॅस्टल आदि की आधारभूत व्यवस्था अच्छी हो - साफ सफाई स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो इससे बेहतर माहौल का सृजन होगा। पढ़ाई के साथ बेहतर खेलकूद की व्यवस्था हो। राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड की खेल प्रतिभा का लोहा पूरे देष ने स्वीकार किया है - हमें इसे और बढ़ावा देना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए तथा राज्य में खेल को बढ़ावा देने के उद्देष्य से मैने चांसलर ट्राफी की फिर से शुरूआत करने का आदेष दिया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे खुषी है कि सिदो कान्हू विष्वविद्यालय ने खेल के क्षेत्र में न केवल बेहतर प्रदर्षन किया है बल्कि फुटबाॅल और खो-खो खेल की मेजबानी कर पूरे राज्य के सामने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। 
राज्यपाल ने आज सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय की मेजबानी में फुटबाॅल और खो-खो खेल के लिए चांसलर ट्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल पताका का ध्वाजारोहण तथा खिलाडि़यों को शपथ भी दिलायी गयी। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज विष्वविद्यालय अनुदान आयोग की निधि से बनाये गये नवनिर्मित भवन एवं सांस्कृतिक सभागार का उद्घाटन किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज विष्वविद्यालय परिसर में सिदो कान्हु की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। 
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति श्री कमर अहसन ने कहा कि सिदो कान्हु की प्रतिमा की पिछले 24 वर्षों से की जा रही थी जिसे आज साकार किया गया है।
मंच का संचालन श्रीमती डाॅ0 प्रमोदिनी हाँसदा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रतिकुलपति श्री सत्य नारायण मुण्डा ने किया। समारोह की शुरूआत में कुलगीत गाये गये तथा खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। 
इस अवसर पर संताल परगना के आयुक्त श्री एन के मिश्र, वी.सी. डाॅ0 कमर अहसन, डी आई जी श्री देव बिहारी शर्मा, प्रतिकुलपति श्री सत्यनारायण मुण्डा, राज्यपाल के परिसहाय श्री पी मुरूगन, राज्यपाल के निजी सचिव श्री जय मुनिदास, राज्यपाल के निजी सहायक श्री सूरत मोहन्ता, राज्यपाल के पीआरओ श्री क्रान्ति कुमार तथा प्रमंडलीय एवं जिला स्तरीय षिक्षा, प्रषासन एवं अन्य विभागांे के अधिकारी षिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।














No comments:

Post a Comment