Monday 14 March 2016

दुमका, दिनांक 14 मार्च 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 105 

साफ चरित्र और भलाई का ध्येय हो...
- द्रौपदी मुर्मू, माननीया राज्यपाल, झारखण्ड

झारखण्ड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज कस्तुरबा आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि साफ चरित्र और भलाई का ध्येय रख कर जीवन में आगे बढ़ो - दिल में बिना किसी पूर्वाग्रह के सदैव सोची समझी बात बोलनी और करनी चाहिए। बच्चों से कहा कि फूलों की तरह महकना, बिजली की तरह चमकना - स्वयं हँसना और जीवन में दूसरों की मुस्कुराहट बनना। हमेषा बड़ा सोचना और बड़ा बनना।
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बालिकाओं के आवासन और क्रियाकलापों को देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यालय के वार्डन, बालिकाओं तथा बाल संसद के मंत्रियों से भी बात की तथा कई सुझाव भी दिये। राज्यपाल के समक्ष बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी की जिसकी राज्यपाल ने सराहना की। राज्यपाल का पारंपरिक जनजातीय रीति से तथा बालिका एनसीसी बटालियन तथा गाइड की टुकड़ी ने स्वागत किया। 
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सिंहासिनी कुमारी ने किया तथा कार्यक्रम में संताल परगना के आयुक्त श्री एन.के.मिश्र, डीआईजी श्री देवबिहारी शर्मा, उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, एस. पी. श्री विपुल शुक्ला, राज्यपाल के परिसहाय श्री पी मुरूगन, राज्यपाल के निजी सचिव श्री जय मुनिदास, राज्यपाल के निजी सहायक श्री सूरत मोहन्ता, राज्यपाल के पीआरओ श्री क्रान्ति कुमार तथा प्रमंडलीय एवं जिला स्तरीय षिक्षा, प्रषासन एवं अन्य विभागांे के अधिकारी उपस्थित थे।










No comments:

Post a Comment