Tuesday 22 March 2016

दुमका, दिनांक 21 मार्च 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 119 

होली के रंग में सराबोर दुमका....

काष कि जीवन में प्रत्येक दिन होली के जैसा ही हो जब समाज के तमाम परस्पर प्रतिद्वंदी विचार के लोग एक ही रंग में रंग जाँए। उपायुक्त दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने इन्डोर स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में दुमका नगर वासियों को अपने शुभकामना संदेष में यह बात कही। उपायुक्त ने सभी नगर वासियों को नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने की अपील करते हुए पूरे हर्षोल्लास और शालीनता से होली मनाने की अपील की। 
दर्षकों के विषेष अनुरोध पर पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने स्व0 रफी के स्वर में गाए गीत बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं गीत गाकर होली की मस्ती में चार चाँद लगा दिये। क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या जवान और महिलाएँ सभी के सभी इन्डोर स्टेडियम दुमका में एक ही रंग में डूबे हुए थे और होली के मस्त गीतों पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर झूम रहे थे। पड़ोसी राज्य की कलाकार सुलेखा रमैया और उनके साथियों ने होली फाग और चैता गीतों से ऐसा शमा बाँधा कि देर शाम तक दुमका नगरवासी झूमते गाते रहे। देवघर से आए कलाकार बबलू पंडित एवं उनके साथियों ने भोजपुरी और हिन्दी फिल्म गीतों को गाकर दर्षकों को होली के रंग में सराबोर किया। झारखण्ड कलाकेन्द्र के प्राचार्य गौरकान्त झा एवं उनके साथियों ने भी जोगीरा व अन्य होली गीतों से दर्षकों का भरपूर मनोरंजन किया। जनसम्पर्क कार्यालय दुमका के कलाकार सुरेन्द्र नारायण यादव ने भी शास्त्रीय लोक धुनों पर आधारित लोकगीत गाए। 
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी जया सिन्हा, पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता शुक्ला, उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा, बार काउन्सिल के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता गोपेष्वर झा, राघवेन्द्र पाण्डेय सचिव जिला बार एषोसिएषन, उपनिदेषक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, खेलकूद, कलासंस्कृति एवं मीडिया से जुड़े सदस्यों सहित बड़ी संख्या मंे पुरूष एवं महिला गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment