Monday 14 March 2016

दुमका, दिनांक 14 मार्च 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 107 

जिला खेलकूद संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने व्यक्त किया हर्ष...


जिला खेलकूद संघ के पदाधिकारियों ने सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय द्वारा फुटबाॅल एवं खो-खो प्रतियोगिता की मेजवानी किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय के छात्रों द्वारा अन्तर्विष्वविद्यालयी बैडमिन्टन प्रतियोगिता में विजेता बनने तथा तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई पदक प्राप्त करने पर बधाई दी है। 
जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चैबे ने खिलाडि़यों को बधाई देते हुए कहा कि अन्य खेलों में भी स्थानीय खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर दुमका को गौरवान्वित करेंगे। दुमका जिला खो-खो संघ के सचिव शैलेन्द्र सिन्हा अन्तर्विष्वविद्यालयी खो-खो खेल की मेजवानी सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय द्वारा किये जाने पर अत्यन्त भावुक हो गये। उन्होंने बतलाया कि वर्ष 1996 से उन्होंने ही सर्वप्रथम दुमका में खो-खो खेल की शुरूआत कराई थी। 
खिलाडि़यों को बधाई देने वालों में विमल भूषण गुहा, के. एन.सिंह, डाॅ0ए0एम0 सोरेन, हैदर हुसैन, गोविन्द साह, मदन कुमार, वंषीधर पंडित, अरविन्द कुमार साह, विद्यापति झा, निमाय कान्त झा, रंजन कुमार पाण्डेय, देवानन्द सोरेन, मो0 कमरूद्दीन, दीपक झा, रंजीत कुमार मिश्रा, देवानन्द सोरेन, जयराम शर्मा, दीपक झा, दुलड़ हाँसदा, सुमिता सिंह, स्मिता आनंद आदि ने खिलाडि़यों को बेहतर प्रदर्षन करने के लिए अपनी-अपनी शुभकामनायें दी हैं।    

No comments:

Post a Comment