Saturday 14 October 2017

दुमका 14 अक्टूबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 596 
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पूरे देष में 5 से 25 अक्टूबर 2017 तक पर्यटन पर्व आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देष के सभी राज्यों में देष की सांस्कृतिक विरासत व सांस्कृति विविधता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत झारखण्ड में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दुमका जिला में 25 अक्टूबर को मसानजोर एवं मलुटी में पर्यटन पर्व मनाया जायेगा। इसके अन्तर्गत झारखण्ड के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को शोकेष करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। पेंटिंग तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सफाई जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। 
प्रदर्षनी सह प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में उपायुक्त दुमका मुकेष कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता निःषुल्क आयोजित किया जा रहा है तथा प्रतियोगिता के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित तय नहीं की गई है। इस अवसर पर चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागी को सम्मानित भी किया जायेगा। फोटोग्राफी, पेंटिंग के शौकीन या व्यवसायी वर्ग के लोग भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 15 से 23 अक्टूबर 2017 तक सूचना भवन दुमका में पंजियन एवं प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। उन्होंने सभी को इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने तथा इस पर्यटन पर्व को भव्य तरीके से मनाने की अपील की। 

No comments:

Post a Comment