Friday 4 September 2015

प्रेस विज्ञप्ति

 दुमका। दिनांक - 04/09/2015 (षुक्रवारसंख्या 324

मानसिक स्वास्थ्य को सबल बनाए रखने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य का अच्छा होना निहायत ही आवष्यक है...


मानसिक स्वास्थ्य को सबल बनाए रखने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य का अच्छा होना निहायत ही आवष्यक है। शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है। खेल के माध्यम से न सिर्फ हमारा स्वस्थ मनोरंजन होता है बल्कि इसके माध्यम से समूह में मैत्री भावना का भी विकास होता है। यह बातें जिला के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा में इन्डोर स्टेडियम दुमका में आयोजित इन्डोर खेलों के समापन समारोह के अवसर पर कही। इस अवसर पर विजेता खिलाडि़यों को स्मृति चिह्न एवं प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 1 से 4 सितम्बर 2015 तक चले  वार्षिक इन्डोर खेल प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो में निम्न खिलाडि़यों ने विजय का परचम लहराया।   
कैरम - लड़कियों के एकल कैरम मुकाबले में संत तेरेसा की कुमारी सुरभी ने ग्रीन माउन्ट एकेडकी की नेन्सी कुमारी को परास्त कर बालकों के कैरम मुकाबले में ग्रीन माउन्ट ऐकेडमी के सौरभ शुक्ला ने नेषनल उच्च विद्यालय दुमका के मो0 आसिफ हसन को परास्त कर, पुरूषों के एकल कैरम प्रतियोगिता में शुभम शेखर ने मो0 राषिद इकबाल को परास्त कर, पुरूषों के डबल मुकाबले में शुभम शेखर एवं मनीष कुमार गुप्ता की जोड़ी ने मो0 रियाज अहमद एवं विषाल भंडारी को परास्त कर इस वर्ष का खिताब अपने नाम किया। 
ताईक्वान्डो - ताईक्वानडो प्रतियोगिता में सबजुनियर बालिका वर्ग के लिपी प्रिया को स्वर्ण, मैत्रि शान्डील्य को रजत, सुस्मिता दास को काँस्य पदक से सम्मानित किया गया। जुनियर बालिका वर्ग के कुसुम राय को स्वर्ण, प्रियंका हेम्ब्रम को रजत एवं जेनीस मोनाली नायक को काँस्य पदक से सम्मानित किया गया। सबजुनियर बालक वर्ग के सप्तदीप ज्योति को स्वर्ण, यष कुमार को रजत एवं अंचित सिंहानिया को काँस्य पदक से सम्मानित किया गया। जुनियर बालक वर्ग के बीरू चालक को स्वर्ण, संजु कुमार हेम्ब्रम को रजत एवं रवि कुमार मुर्मू को काँस्य पदक से सम्मानित किया गया। 
शतरंज - शतरंज प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयू के बालिका वर्ग में प्रथम स्थन पर नेहा कुमारी, $2 कन्या उच्च विद्यालय, द्वितीय स्थान पर पुतुल मरांडी कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय काठीकुण्ड, तृतीय स्थान पर रूबी कुमारी कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय जरमुण्डी एवं चतुर्थ स्थान पर रक्षिता शेखर होली चाईल्ड विद्यालय, दुमका रही। 16 वर्ष से कम आयू के बालका वर्ग में प्रथम स्थान पर रोनक कुमार संताल परगना चेस अकादमी, द्वितीय स्थान पर मो0 कालिक हसन सिदो कन्हु उच्च विद्यालय, तृतीय स्थान पर नितेष कुमार $2 जिला स्कूल दुमका एवं चतुर्थ स्थान पर अनंत विजय सेक्रेट हर्ट विद्यालय रहे। महिला वर्ग में प्रथम प्रिया खान, द्वितीय श्वेता कुमार, तृतीय पूजा कुमार एवं चतुर्थ प्रेरणा मुर्मू रही। 
बैडमिंटन - बैडमिंटन प्रतियोगिता के 13 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में अंकित कुमार ने आदित्य राज को परास्त कर, बालिकाओं की जूनियर वर्ग में स्मृता कुमार ने अनवी कुमुद को परास्त कर, 19 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में तेजस्वी राज ने उत्तम कुमार को परास्त कर, 19 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग के डबल्स मुकाबले में तेजस्वी राज तथा सरद मोदी की जोड़ी ने उत्तम कुमार तथा अभिषेक सिंह को परास्त कर, महिलाओं के एकल मुकाबले में साक्षी कुमारी ने अंषु पाण्डे को परास्त कर, महिलाओं के डबल्स मुकाबले में अंषु पाण्डे तथा साक्षी कुमारी की जोड़ी ने बली सोरेन तथा सुनोलि टुडू को परास्त कर आॅपेन सिंगल्स पुरूष मुकाबले में सुधांषु शेखर ने आकाष कुमार मंडल को परास्त कर ओपेन डबल्स पुरूष मुकाबले में सुधांषु शेखर तथा आकाष मंडल की जोड़ी ने सौनिक दत्ता तथा अनुराग झा को परास्त कर आॅफिसियल डबल्स मुकाबले में दुमका के डी0डी0सी चितरंजन कुमार तथा जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाषंकर चैबे की जोड़ी ने सुनिल हाँसदा तथा रविन्द्र नाथ हाँसदा की जोड़ी को परास्त कर इस वर्ष का खिताब अपने नाम किया। 
स्पोट्र्स क्वीज - इस वर्ष का स्पोट्र्स क्वीज प्रतियोगिता सिदो कान्हु उच्च विद्यालय के छात्र हर्ष एवं केषव ने जीती। प्रतियोगिता में 13 विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। क्वीज का संचालन षिक्षक मदन कुमार, विद्यापति झा तथा वासुदेव पंडित ने की।          
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री विजय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री चितरंजन कुमार, उप निदेषक जनसम्पर्क श्री अजय नाथ झा, कार्यपालक अभियंता आर0सी0डी0 श्री राम विकास साहु, जिला खेल पदाधिकारी, जिला खेल कूद संघ के सचिव श्री उमा शंकर चैबे, खेल कूद संघ के उपाध्यक्ष श्री कुणाल दास, बैडमिन्टन संघ के सचिव श्री दीपक झा, कैरम संघ के सचिव श्री निमाय कान्त झा, शतरंज संघ के श्री वासुदेव पंडित, श्री रंजन कुमार पाण्डेय, श्री दिनेष कुमार, श्री राजीव मिश्रा एवं षिक्षक मदन कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल कूद संघ से जुड़े तमाम अधिकारी, खेल प्रेमी एवं नगर के गणमान्यों ने सभी खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।











No comments:

Post a Comment