Tuesday 1 September 2015

सूचना भवन, दुमका 

प्रेस विज्ञप्ति

दुमका, मंगलवार, दिनांक 01 सितम्बर 2015            संख्या 317 दिनांक - 01/09/2015

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुषासन महत्वपूर्ण
- देव बिहारी शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक
खेल सहित जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति करने के लिए अनुषासन का महत्वपूर्ण स्थान है। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देव बिहारी शर्मा ने इन्डोर स्टेडियम दुमका में 1-4 सितम्बर 2015 तक आयोजित होने वाले इन्डोर खेलों के उद्घाटन समारोह के अवसर पर उक्त बात कही। पुलिस उप महानिरीक्षक ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाष डालते हुए बतलाया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क का निवास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या में खेल को शामिल किया जाना निहायत ही आवष्यक है। समारोह को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री चितरंजन प्रसाद ने बतलाया कि स्वस्थ एवं जीवन्त समाज के निर्माण में खेल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। समारोह को सांस्द प्रतिनिधि श्री विजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने खिलाडि़यों को पूरे जोष और उत्साह के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन करने की शुभकामना दी। इससे पूर्व जिला खेलकूद संघ के सचिव श्री उमा शंकर चैबे ने अपने स्वागत उद्बोधन में आयोजित किये जाने वाले खेलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विदित हो कि इस वर्ष 1 सितम्बर से 4 सितम्बर तक आयोजित होने वाले खेलों में बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, कैरम तथा स्पोर्टस क्वीज के साथ ताईक्वान्डो को एक बार फिर से वार्षिक इन्डोर खेलों में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक - 1 श्री पीताम्बर सिंह खैरवार, बाॅडीबिल्डिंग संघ के सचिव श्री बी0बी0 गुहा, खेल कूद संघ के उपाध्यक्ष श्री राहुल दास, बैडमिन्टन संघ के सचिव श्री दीपक झा, कैरम संघ के सचिव श्री निमाय कान्त झा, शतरंज संघ के श्री वासुदेव पंडित तथा ताईक्वान्डो संघ की श्रीमती स्मिता आन्नद एवं षिक्षक मदन कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल कूद संघ से जुड़े तमाम अधिकारी, खेल प्रेमी एवं नगर के गणमान्य उपस्थित थे।








No comments:

Post a Comment