Wednesday 23 September 2015

दुमका, दिनांक 23 सितम्बर 2015   प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 359

युवाओं के लिए स्व रोजगार का सुनहरा अवसर...

- धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
मुद्रा स्वरोजगार की दिक्षा में महत्वपूर्ण कदम...

- अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड  

दुमका के परिसदन में आज बैंकर्स को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि युवाओं को अपना रोजगार उपलब्ध कराने का यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। इसमें सभी बैंक अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएँ। उन्होंने इस दिषा में बैंकों द्वारा की जा रही कार्रवाई का बैंकवार समीक्षा किये।   
बैंक इस बात का भी ध्यान रखें कि माननीय प्रधान मंत्री के कार्यक्रम में प्रदर्षित की जाने वाली परिसम्पत्ति का वितरण भी लाभुक तक अवष्य हो जाए। युवाओं को इसके लिए प्रेरित किए जाए। 
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुद्रा योजना स्वरोजगार की दिषा में क्रांति की शुरूआत है। अधिक से अधिक युवा लाभ उठाएँ। इस अवसर पर झारखण्ड सरकार की कल्याण मंत्री डाॅ0 लोईस मरांडी भी उपस्थित थी।



No comments:

Post a Comment