Saturday 28 September 2019

दिनांक-28 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1669

दुमका के इंडोर स्टेडियम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संथाल परगना के कई जिलों के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के संचालनकर्त्ता ने भी भाग लिया। यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। पिछले साल 23 सितंबर 2018 को झारखंड के रांची, भगवान बिरसा मुंडा के धरती से माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। 1 साल में राज्य भर में इस योजना के तहत कई लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर माननीया मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कि कहा हर इंसान को सरकारी योजनाओं का महत्व समझना होगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहिया दीदी ने बहुत ही बेहतर कार्य किया है। सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जब गरीब को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं जो उनके लिए बहुत बड़ी मुसीबत है। गोल्डेन कार्ड की मदद से लाभुक चिन्हित अस्पतालों में अपना निशुल्क इलाज करा सकते हैं। सरकार की योजनाओं के बारे में कई सारे लोगों को जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। इसलिए जो लाभुक ने योजनाओं का लाभ लिया है तो यह जानकारी अपने आस पास के लोगों के साथ भी साझा करनी चाहिए। जो लाभुक सरकार द्वारा तय की गई लक्ष्य के अंदर आते हैं। सभी लोगों को इस योजना का लाभ आवश्यकता के अनुसार मिलना चाहिए। आयुष्मान भारत के तहत जितने अस्पताल इसमें निबंधित है, चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल हो उसकी सूची पंचायत भवन में रहनी चाहिए,ताकि आम जनता को जानकारी की प्राप्ति हो सके। सूची में यह जरूर अंकित करें कि किस अस्पताल में किस रोग का इलाज होता है। इससे लोगों को योजना का लाभ लेने में आसानी होगी।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि यह हम सभी लोगों के लिए हर्ष की बात है कि आज आयुष्मान भारत योजना की अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। यह योजना लाने से पहले सरकार ने जो सपना देखा था कि जिस तरह से यह योजना एक भव्य योजना का रूप लेगी। संभवना यह है कि विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ केयर योजना जो भारत में चलाई गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि भारत में गरीबी का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों के द्वारा चिकित्सा पर बहुत ज्यादा खर्च करते हैं। लोग गरीब हैं लेकिन, उनको गरीबी में रखने की सबसे बड़ी कोई वजह रहती है, तो वह होती है चिकित्सा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना लाने का सपना देखा था। उसी के तहत इस योजना को बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत जो भी गरीब परिवार हैं और किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो उन्हें बीमारी के इलाज कराने के लिए खर्च के बारे में सोचने की जरुरत नहीं है। पिछले 1 वर्ष में कई सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पताल इस अभियान में शामिल हुए है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री डॉलुईस मरांडी, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment