Friday 27 September 2019

दिनांक-27 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1649

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के परियोजना निदेशक सह विशेष सचिव डॉ डी के सक्सेना के द्वारा दुमका ज़िला का भ्रमण किया गया।विशेष सचिव सह परियोजना निदेशक डॉ डी के सक्सेना के द्वारा तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संचालित मसलिया प्रखंड के हरोराईडीह एवं कथलिया तेजस्विनी केंद्रों व क्लब तथा दुमका सदर के शहरी तेजस्विनी केन्द्र, दुधानी तेजस्विनी केंद्र, अम्बष्ट रोड तेजस्विनी क्लब, आदिवासी टोला तेजस्विनी क्लब, राउत टोला तेजस्विनी क्लब, मस्जिद टोला तेजस्विनी क्लब, रसिकपुर तेजस्विनी क्लब इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
डॉ डी के सक्सेना ने कहा कि दुमका ज़िला में तेजस्विनी परियोजना मिशन मोड पे चलाया जा रहा है।जिसमे 14 से 24 वर्ष की किशोरियों एवं युवतियों को जोड़ने का काम चल रहा है। ज्ञात हो कि दो आगनवाड़ी केंद्र पर एक तेजस्विनी क्लब एवं आठ तेजस्विनी क्लबो पर एक तेजस्विनी केंद्र बनाया गया है। जिसमे क्लब स्तर पर जीवन कौशल शिक्षा एवं केंद्र स्तर पर अनोपचारिक शिक्षा के माध्यम से 8वी या 10वी की पढ़ाई व कौशल विकास के माध्यम से किशोरियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि तेजस्विनी परियोजना का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। जिसमे दुमका ज़िला के सभी प्रखंडो से तेजस्विनी क्लब से जुड़ी किशोरियों व महिलाएं भाग लेंगी। विशेष सचिव द्वारा रानेशवर प्रखंड के पाठजोर स्थित बाल गृह, दुमका प्रखंड के धधकिया स्थित बाल गृह एवं हिजला स्थित सम्प्रेषण गृह का भी निरीक्षण किया गया एवं बाल कल्याण समिति के साथ बैठक किया गया। इस भ्रमण के दौरान तेजस्विनी परियोजना के राज्य इकाई के प्रबंधक ज्योति वर्मा, प्रज्ञा रवि प्रकाश, विवेक, कुणाल सनी, असलम अली, अजय जी एवं जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन, अमित कुमार, अभिषेक भारती, विकस भारती संस्था के आनंद शंकर, रामचंद्र उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment