Monday 30 September 2019

दिनांक-30 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1681

श्रम शक्ति अभियान के तहत नगर पंचायत बासुकीनाथ के 80 मजदूरों का कराया गया निबंधन...

श्रम शक्ति अभियान के तहत नगर पंचायत बासुकीनाथ के सफाई कर्मियों का निबंधन कराया गया।नगर पंचायत के कुल 80 मजदूरों का निबंधन किया गया।
असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों के निबंधन हेतु पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर 2019 से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर 2019 तक ‘श्रमशक्ति’ अभियान के रूप में चलाया जा रहा है।इसके तहत जिला के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम बोर्ड के सहयोग से दुमका जिले के प्रत्येक प्रखंड में चयनित स्थानों पर श्रमशक्ति अभियान चलाया जा रहा है। निबन्धन हेतु श्रमिक का आधार कार्ड, पासबुक की छायाप्रति एवं नॉमिनी का आधार कार्ड आवश्यक है। निबंधन के बाद लाभुक कई योजना के तहत लाभ ले सकेंगे।

No comments:

Post a Comment