Thursday 19 September 2019

दिनांक-18 सितंबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1569

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के द्वारा  पोषण रैली निकाली गई।  यह पोषण रैली शहरी क्षेत्र तेजस्विनी केंद्र अंतर्गत संचालित कुम्हार पाड़ा तेजस्विनी क्लब, गांधीनगर तेजस्विनी क्लब,करहड़ बिल तेजस्विनी क्लब इत्यादि क्लबो  से 80 किशोरी एवं युवतियों द्वारा यह रैली कुमारपाड़ा चौक से शिव मंदिर द्वार, अम्बष्ट रोड, गाँधी नगर होते  हुए समाप्त हुई।  इस रैली में कई तरह के नारे लगाए गए जिसमे सही पोषण देश रोशन, हरी साग सब्ज़ी खाने, मा का दूध सर्वोत्तम आहार संबंधित नारे लगाए गए।  इस रैली में पोषण अभियान के सुधाकर केशरी, तेजस्विनी परियोजना के कार्यकर्म पदाधिकारी राजीव रंजन, तेजस्विनी केंद्र की समन्वयक प्रिया भारती, सभी तेजस्विनी क्लबो की प्रेरक एवं बड़ी संख्या में तेजस्विनी क्लब के सदस्य जिनमे किशरियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। ज्ञात हो कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा तेजस्विनी परियोजना चलाई जा रही है जिसमे 14 से 24 साल की किशरियों एवं युवतियों का सामाजिक एवं आर्थिक ससक्तिकरण करना है।

No comments:

Post a Comment