Wednesday 18 September 2019

दिनांक-18 सितंबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1567

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने बांस कारीगर मेला के उदघाटन के पश्चात  लगे हुए स्टॉल का अवलोकन किया।विभिन्न राज्यो एवं जिला से आये हुए शिल्पकारों द्वारा प्रदर्शनी बांस से बने सामग्रियों प्रदर्शनी लगाया गया है। स्टॉल के अवलोकन के दौरान उन्होंने शिल्पकारों से बात चीत भी की।
उन्होंने कहा कि झारखंड में बांस की उपज बहुत अधिक मात्रा में होती है। साथ ही यहाँ अलग अलग किस्मों के बांस भी उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से यहां के कारीगरों को काफी लाभ मिलेगा।वे नए नए तकनीक के बारे में सिख पाएंगे। उन्होंने सभी कारीगरों से कहा कि आप सभी नए-नए तकनीक को सीखने का प्रयास करें। सरकार आप के समग्र विकास के लिए ही इस तरह का आयोजन कर रही है। आपके जीवन स्तर में सुधार आए आप आर्थिक रूप से सशक्त हो यही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन आप सभी का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है।






No comments:

Post a Comment