Sunday 29 September 2019

दिनांक-29 सितम्बर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1673

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा है कि "स्वच्छता ही सेवा 2019" 11 सितंबर 2019 से 2 अक्टूबर 2019 तक राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से एकल प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर बल दिया जा रहा है। सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करें।

"स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाए...

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि ग्राम स्तर पर "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाए। "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत संबंधित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जागरूकता रैली निकाली जाय। उन्होंने निर्देश दिया है कि ग्राम स्तर पर चौक चौराहों,हाट,बाजारों,धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक जगहों इत्यादि पर कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए। ग्राम,प्रखंड,जिला स्तर पर स्थित विभिन्न केंद्रों यथा हाट,बाजार,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन इत्यादि स्थलों पर प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण की तैयारी की जाय।

प्लास्टिक बैग के उपयोग के बजाय जूट बैग तथा कपड़ा का थैला इस्तेमाल करें...
 उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग के उपयोग के बजाय जूट बैग तथा कपड़ा का थैला इस्तेमाल करने हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरूकता फैलाई जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन समिति,किसान समूह एवं पंचायती राज के प्रतिनिधि आगे आए। घरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का कार्य करें। लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करने की जरूरत है। ग्राम स्तर पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाए।जिसमें प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर चर्चा की जाय। उन्होंने कहा कि विभिन्न विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्र,स्वास्थ्य केंद्रों इत्यादि स्थलों पर लोगों को प्लास्टिक अपशिष्ट से अवगत कराना होगा साथ ही उसके निपटान हेतु लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। ग्राम स्तर पर जलसहिया,स्वच्छाग्राहियों की सहायता से तालाबों,डोभा नदी इत्यादि जल स्रोतों में स्वच्छता श्रमदान कर प्लास्टिक अपशिष्ट को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 अंतर्गत संग्रहित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रखंड जिला स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट को संग्रहित करने हेतु स्थल का चयन किया जाए। ग्राम,प्रखंड,जिला स्तर पर संग्रहित प्लास्टिक अपशिष्ट को संग्रहण केंद्र तक पहुंचाने हेतु व्यवस्था की जाए।

नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान विशेष रूप से चलाया जाए...
 उपायुक्त ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान विशेष रूप से चलाया जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूह,होटल एवं रेस्टोरेंट विभिन्न पूजा समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स, टेंट हाउस एंड कैटर्स, मार्केट एसोसिएशन से समन्वय स्थापित कर प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्लास्टिक के उपयोग के विकल्प पर लोगों को जागरूक किया जाए। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संदर्भ में जागरूकता रैली निकाली जाय। विद्यालय स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूक करने का कार्य किया जाए। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि सरकारी विभागों एवं उसके अधीनस्त या प्रशासनिक नियंत्रण में सभी कार्यालयों जिनमें राज्य के विभिन्न बोर्ड,निगम,निकाय प्राधिकार इत्यादि शामिल है, में सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

No comments:

Post a Comment