Friday 13 September 2019

दिनांक-13 सिंतबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1506

पुलिस अधीक्षक, दुमका के निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक में वाहनों की सघन जाँच की गयी। उक्त जाँच में लोगों को चेतावनी स्वरुप सिर्फ हेलमेट तथा सीटबेल्ट की जाँच की जा रही थी। जाँच में जिन चालकों के पास लाईसेंस तथा इन्श्योरेंस नहीं थी, उन्हें लाईसेंस बनवाने की प्रक्रिया समझायी गयी तथा भविष्य में बिना लाईसेंस के चलाने से मना किया गया। लोगों को नए जुर्माने के बारे में भी बताया गया। इन्श्योरेंस के फायदे भी समझाये गये। जाँच के दौरान कूल 68 दोपहिया वाहनों तथा 12 चार पहिया वाहनों की जाँच की गई। जाँच में 34 दो पहिया वाहन तथा 06 चार पहिया वाहनों के चालकों से कूल 48000/- रुपये जुर्माना वसुल किया गया। इसके अलावे ओवरलोडिंग ट्रकों से लगभग 2 लाख रुपये जुर्माना वसुल किया गया। जाँच अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुज्य प्रकाश ,टाउन थाना के पुलिस बल, टाईगर मोबाईल जिला परिवहन कार्यालय के लिपिक श्री नन्द कुमार, शत्रुघन कुमार, अभिषेक कुमार तथा सड़क सुरक्षा के क्रांति किशोर उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment