Saturday 19 August 2017

दुमका 16 अगस्त 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 489

पुलिस लाईन मैदान पर राज्यपाल ने झण्डोत्तोलन से पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। 
राज्यपाल ने मंच पर परेड की सलामी ली और परेड का खुली जीप में निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय राज्यपाल के साथ खुली जीप में पुलिस अधीक्षक दुमका मयूर पटेल तथा परेड को कमाण्ड कर रहे पुलिस उपाधीक्षक जामताड़ा जयदीप लकड़ा उपस्थित थे। परेड के सेकेंड इन कमांडसम्पति परिचारी, दुमका जागेष्वर टोपनो थे। परेड में एसएसबी, जैप 9 साहेबगंज, दुमका जिला बल, साहेबगंज जिला बल, जामताड़ा जिला बल, पाकुड़ जिला बल, गोड्डा जिला बल, होम गार्ड दुमका के प्लाटूनों के साथ नेषनल हाई स्कूल दुमका, जिला स्कूल दुमका, सि.का.उ.वि. दुमका, $2 रा.क.उ.वि., दुमका के एनसीसी एवं जिला मुख्यालय, $2 रा.क.उ.वि., दुमका, अ.ज.जा.आ.बा.उ.वि. कड़हरबील, संत तेरेसा बा.उ.वि. दुमका के स्काउट एवं गाईड के प्लाटूनों ने भाग लिया। अग्नि शमन सेवा एवं जैप 10 रांची बैण्ड पार्टी भी परेड का हिस्सा रहे। 
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2017 के अवसर पर इन्टरमिडिएट परीक्षा 2017 के कला संकाय में जिला में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अभिलाषा कुमारी, विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विवेक कुमार एवं मैट्रीक की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गुंजन पाल को माननीय राज्यपाल ने सम्मानित किया। 
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मो0 सईद के पुत्र फहीम अहमद एवं सीआरपीएफ के शहीद जवान स्वर्गीय राम मुर्मू की पत्नी सीता बास्की भी इस अवसर पर राज्पाल के द्वारा सम्मानित किये गये।   
राज्यपाल के आगमन से पूर्व परेड की सलामी आयुक्त संताल परगना डा प्रदीप कुमार तथा डीआईजी अखिलेष कुमार झा ने ली। 


No comments:

Post a Comment