Saturday 26 August 2017

दुमका 26 अगस्त 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 507

बेसहारा और असहायों का सहारा बनी है झारखण्ड सरकार...
दुमका के इन्डोर स्टेडियम में सखी मंडल के बहनों के बीच स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोड्डा के देवडांड में आयोजित सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सखी मंडल के बहनों के बीच स्मार्ट फोन वितरित कर इस योजना की शुरूआत की थी। 
इन्डोर स्टेडियम दुमका में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने सखी मंडल के बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड बदल रहा है, झारखण्ड आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज और हम सब भी विकास की ओर लगातार अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार के इस महत्पूर्ण योजना धरातल पर आने की खुषी आज सखी मंडल के बहनों के चेहरों पर साफ नजर  आ रहे है। उन्होंने कहा कि समाज और खुद को कैसे आगे बढ़ाया जाता है हमें ऐसे लोगों से सीख लेनी चाहिये। सखी मंडल की खुषी देखकर मैं तहे दिल से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूँ। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हांेने सखी मंडल को फोकस किया है। झारखण्ड गठन के बाद पहली बार सखी मंडल को सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संगठन के माध्यम से विकास की क्रांती आई है। बेसहारा और असहाय को सरकार ने सहारा दिया है। सखी मंडल द्वारा रोजगार तथा अर्थव्यवस्था सुधारने का काम किया जा रहा है। सरकार के द्वारा महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सखी मंडल के बाद मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड बन रहा है जिसमें भी हमारी दीदी एवं बहने आने वाले दिनों में काम करेंगी। महिलाओं को ससक्त बनाने का कार्य सरकार कर रही है। गांव और षहर के लोगों के बीच की दूरी को मिटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपके कंधे पर कई जिम्मेवारियां दी हैं सरकार की योजना जन जन तक पहुंचाने में अपका योगदान अहम होगा। उन्होने कहा कि स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता है। स्वच्छ झारखण्ड के निर्माण में तथा प्रधान मंत्री के सपनों को पूरा करने में अपना योगदान दें। अपने घर में षौचालय का प्रयोग करे तथा आस पास के लोगों को षौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें। खुले में षौच मुक्त समाज विकसित समाज बन सकता है। उन्होने कहा कि डिजिटल क्रांती पूरे देष में आ चुकी है आपको भी डिजिटल होना आवष्यक है। सखी मंडल का सर्वांगीण विकास हो रहा है। राज्य के हजारों हजार सखी मंडलों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। सखी मंडल के लोग हुनर के माध्यम से अपने आपको सषक्त एवं स्वावलम्बी बना रहे हैं। समाज में क्रांती और समाज को आगे बढ़ाने में सखी मंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 
सखी मंडल के बहनों को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि सखी मंडल की बहनों को अब आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। ये बहने अब पीछे मूडकर कभी नहीं देखेंगी। विकास की ओर ये महिलायें लगातार अग्रसर हैं पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने के लिए सखी मंडल की महिलायें तैयार है। उन्होंने सभी सखी मंडल के बहनों से यह अपील की कि अपने बच्चों को जरूर षिक्षित करें। 
सम्बोधित करते हुए नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि झारखण्ड की महिला सषक्त हो आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बने यही सरकारी की योजना है। स्मार्ट फोन के जरिये सखी मंडल की महिलायें सरकार तक अपने संवाद को आसानी से पहुंचा सकती है। उन्होने कहा कि गांव और शहर के विसमता को दूर करने के लिए यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। 
सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त षषि रंजन ने कहा कि सखी मंडलों के बीच स्मार्ट फोन का वितरण प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने की पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास के जितने भी योजनायें हैं वो आपके सहयोग के बिना पूरा नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोने के मदद से कैषलेस विनिमय आप आसानी से कर सकती हैं। 
मुख्य अतिथि द्वारा सखी मंडल के महिलाओं के बीच स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इससे पूर्व सखी मंडल की बहनों ने स्वच्छता की षपथ ली तथा मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के बीच अपनी सफलता की कहानी को बताया।  
दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की विधिवत षुरूआत की। कार्यक्रम में विषय प्रवेष डीपीएम पंकज कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा मंच का संचालन राहुल रंजन ने किया। 
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त षषिरंजन, जिला परिसद उपाध्यक्ष असीम मंडल नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, निदेषक डीआरडीए दिलेष्वर महतो आदि उपस्थित थे।







No comments:

Post a Comment