Thursday 3 August 2017

दुमका 03 अगस्त 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 453 
राज्यकीय श्रावणी मेला वासुकिनाथ धाम 2017 में तीसरे दिन चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता षिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य लोग उपस्थिति थे। सत्येन्द्र कुमार सिंह (पीएलए) सदस्य द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत गठित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तार से बताये गये की कैसे निर्धन एवं अषिक्षित लोगों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय मिल सकेगा, उस बात को भी रखे की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू कराती है और उसका मूल्यांकन एवं निगरानी भी करती है। प्रत्येक राज्य में एक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा प्रत्येक उच्चन्यायल में एक उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। जिला एवं तालूका में भी विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया। इनका काम नालसा की नितियो निदेषों को कार्य रुप देना है। निर्धन एवं असाहय लोग कैसे मुफ्त में कानूनी सहायता प्राप्त करने के पात्र होगे इसके बारे में की विस्तृत रुप से कानूनी जानकारी दी। प्रदीप कुमार सिंह अधिवक्ता ने विभिन्न कानूनी पहलूओ को विस्तार पूर्वक रखे, उन्होंने बन्धुआ मजदूरी एवं ठेकाश्रम सम्बन्धित कानून की जानकारी दी। विधिक जागरुकता षिविर में बहुत कांवरियों और आम लोगों ने कानूनी जानकारी हासिल की। विधिक जागरुकता षिविर में सहायक विष्णु पद सीट, पीएलवी नवीन प्रसाद, जीवेष खिरहर और जोसेफ सोरेन के द्वारा भी कुछ कानूनी जानकारी दी गई साथ ही साथ कानूनी पुस्तके एवं पम्पलेट का भी वितरण किया गया।


No comments:

Post a Comment