Friday 4 August 2017

दुमका 04 अगस्त 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 459 
पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद विभाग के तत्वावधान में राजकीय श्रावणी मेला वासुकिनाथधाम 2017 के अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रांची की नाट्य संस्था ’’एक्सपोजर’’ ने बासुकीनाथ में ’’शिव गाथा’’ नामक नृत्य नाटिका का मंचन लगातार दूसरे दिन किया। इस नृत्य नाटिका का मंचन गुरुवार एवम शुक्रवार को बासुकीनाथ धाम स्थित मयूराक्षी कलामंच में किया गया। संजय लाल द्वारा निर्देशित यह नृत्य नाटिका पूर्ण रूप से षिव तांडव पर आधारित है। दरसल नाटक का आरंभ शिव आराधना से होती है। जहां सती शिव आराधना में लीन होकर उनकी वंदना करती है। सती बिना निमंत्रण के अपने पिता दक्ष के दरबार में जाती है। जहां भगवान शिव को अपमानित किया जाता है। इस अपमान को सती सहन नहीं कर पाती है और प्रज्वलित हवनकुंड में स्वयं को पतिव्रता स्त्री की तरह अग्नि में समाहित हो जाती है। भगवान शिव, सती के पार्थिव शरीर को कंधे पर उठाकर तांडव नृत्य करने लगते हैं। जो कि उनके क्रुद्ध स्वरूप को प्रदर्शित करता है। भगवान विष्णु सती के पार्थिव शरीर को अपने चक्र से विखंडित कर देते हैं। तब जाकर शिव का तांडव बंद होता है और धीरे-धीरे क्रोध शांत होता है। सती का पुनर्जन्म पार्वती के रूप में होता है और शिव-पार्वती का विवाह संपन्न होता है। वाासुकिनाथ के दर्शकों ने मंगलवार को सती के रूप में स्वास्तिका शर्मा की जमकर तारीफ की। वहीं शिव के रूप में रोहित मिश्रा ने अपने कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। नाट्य मंचन के दौरान वाासुकिनाथधाम आये श्रद्धालुओं एवं यहां के नागरिकों ने तारीफ तो की ही, साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूँज उठा। इस 40 मिनट के नृत्य नाटिका के दौरान एक पल भी निरस नहीं लगा, बल्कि कलाकारों ने दर्शकों की ओर से प्रशंसा बटोरी। इस नृत्य नाटिका का मुख्य केन्द्र सती की पति परायणता और शिव भक्तों के टीम का विहंगम तांडव नृत्य रहा। इस नृत्य नाटिका को सफल बनाने में मुख्य रूप से एक्सपोजर के सन्नी कुमार, अशोक कुमार गोप, रोहित मिश्रा, रोहित पांडेय, स्वस्तिका शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, अंजली पाठक, अवनिश भारद्वाज, विशाल प्रसाद, हर्ष प्रसाद, हर्षित देव, नितेश कुमार, विपुल कुमार, कुलदीप सोरेन, राजा पांडेय, दीक्षा कर्मकार, ज्योति कुमारी, अंकिता चैधरी, आकांक्षा चैधरी, हिमांशु कुमार, प्रणय प्रबोध पाठक, रंजन कुमार, आयूषी भद्र, अनूप कुमार ठाकुर, आर्यन कुमार, आशिष नाग, विजय चमार, विनोद कोरिया, आशिष गाड़ी, छोटू नायक, बिरजू डोम, सुमित लोहरा, आनंद खड़िया सहित 45 कलाकारों की टीम ने प्रस्तुति में अहम भूमिका निभाई। वहीं सुनिता कुमारी ने रूप सज्जा और दीपक चैधरी ने प्रकाश व्यवस्था में अहम योगदान दिया।







No comments:

Post a Comment