Wednesday 10 January 2018

दुमका 10 जनवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 010 
सिदो-कान्हू मुर्मू विष्वविद्यालय के 27 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन विष्वविद्यालय प्रागण में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उपस्थित थीं।
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के वीर सपूत के नाम से प्रसिद्ध सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 27 वें स्थापना दिवस के साथ-साथ युवा दिवस के अवसर पर सभी को  शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस उस विष्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण होता है। आज के दिन हमे अपनी कमियों की समीक्षा करने की जरुरत है। 27 सालों में विश्वविद्यालय ने अपने आपको कितना विकसित किया है, इसकी समीक्षा करना अतिआवश्यक है ताकि समस्याओं, बाधाओं का निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के राज्यपाल के रुप में जब मैं झारखंड आई, तो बहुत सारी समस्याओं के ज्ञापन रोज आते थे और ज्ञापन लेकर आये मैं सभी अधिकारियों से मिलना चाहती थी ताकि समस्याओं को जानकर उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जा सके। आधारभूत संरचना की समस्या, बच्चों की समस्या आदि अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी कुलपतियों की बैठक बुलाकर सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया गया था। ढाई वर्ष पहले 60 प्रतिषत पद रिक्त थे, और आज के समय में लगभग सारे पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर या किसी अन्य प्रकार से कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भवन, फाइनेंस डिपार्टमेंट, जेपीएससी आदि सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाकर सभी विभाग से समन्वय बनाकर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया गया है। बच्चे हमेशा शिक्षक की कमी, प्रिंसिपल ना होने की वजह से परेशानी आदि की शिकायत लेकर आते थे, उसे दूर करने का प्रयास सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदो पर नियुक्ति कर किया गया। सभी विभाग में स्टाफ की कमी है और मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही सभी विभागों में स्टाफ की कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 300 से अधिक हाईस्कूल को प्लस टू स्कूल के रूप में उत्क्रमित कर प्लस टू की षिक्षा की समस्या को दूर कर दी गई है। यहां के बच्चे अपने घर में रहकर अब पढ़ाई कर सकते हैं। उन्हें उच्च षिक्षा के लिए कही दूर जा कर पढ़ाई नही करनी होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बहुत जल्द लैब की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 12 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही इसका कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज में लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी। सभी कॉलेज में लाइब्रेरी के खुल जाने से कॉलेज के माहौल में परिवर्तन आएगा। पढ़ाई करने का एक बेहतर माहौल विकसित होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीजीपी से बात हुई है, जल्द ही सारे विश्वविद्यालय में पुलिस पिकेट खोला जाएगा। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने विधायक निधि मद से विश्वविद्यालय के बच्चे बच्चियों के लिए बस देकर उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मार्शल आर्ट महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए हर महिला कॉलेज में मार्शल आर्ट की कक्षा शुरू की गई है यह एक बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहां की बच्चियों अपने अंदर की ऊर्जा को पहचानो और अपने परिवार, समाज, राज्य और देश का नाम ऊंचा करने के लिए आगे बढ़ो। आप आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा, ऐसा कोई कार्य न करें जिसकी वजह से किसी का सर नीचा हो, ऐसा कार्य करें कि आपकी वजह से परिवार समाज को गर्व हो। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आप को सशक्त बनाए। 
राज्यपाल ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, युवा ही इस देश को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकता है। आज के समय में शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। कोई भी सरकार सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकता, सरकारी नौकरी के लिए परेशान ना रहें जहां जगह मिले वहां कार्य कर अपने समाज, अपने राज्य के साथ-साथ देश की सेवा करें। यहां के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उस प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में अपनी एक अलग विशेषता होती है, अपनी विशेषताओं को पहचाने और उसी अनुरुप आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, अपने भाषा को बचाने के लिए आपको आगे आना होगा।  उन्होंने कहा कि म्यूजियम के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजा गया है, जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी और बहुत जल्द विश्वविद्यालय में एक म्यूजियम होगा, जो यहां की संस्कृति को सहेज कर रखेगा। 60 नए महाविद्यालय के निर्माण का कार्य चल रहा है। सब के सहयोग से बचे कार्य भी जल्द पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राज्य में नहीं देश में यह विश्वविद्यालय अपना नाम रोशन करेगा।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि इस विष्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और इससे जुड़े सभी लोगों को विश्वविद्यालय को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का संकल्प लेना होगा। हम अपने विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर चर्चा करें। बच्चों को रोजगार देने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार रोजगार मेला का आयोजन किया गया। आज युवाओं को हुनरमंद बनने की जरूरत है, प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस एक रास्ता चुनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपकी समस्या और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस सेवा की शुरुआत की गई है। जल्द ही आपके विश्वविद्यालय में कैंटीन की शुरुआत की जाएगी। आर्थिक समस्याओं के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए सरकार द्वारा स्कॉलरशिप भी दिया जा रहा है। जल्द ही विश्वविद्यालय में म्यूजियम खोला जाएगा, ताकि शोध करने वाले छात्रों को आसानी हो। हम सभी आज इस स्थापना दिवस पर संकल्प ले कि विश्व विद्यालय को आदर्श विश्वविद्यालय बनाएंगे।
इस अवसर पर महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय बहुत सारे लोगों की मेहनत का परिणाम है। हमें विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान देने की आवष्यकता है। हमें अपनी सोच को बदलनी होगी। शैक्षणिक संस्थान द्वारा शिक्षकों के सहयोग से गरीबी में भी सोच को बदला जा सकता है। संस्कृति को बचाने का दायित्व भी हम सभी का है। अगर प्रयास किया जाए तो इस विश्वविद्यालय को एक उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है। 
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि शिक्षा एक दीपक है, जो औरों के बीच प्रकाश फैलाने का कार्य करता है। हम दीए की लौ की तरह अपने आसपास को उजाला देने का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन उन लोगों को याद करने का दिन है, जिनके प्रयास से इस विश्वविद्यालय की स्थापना हो सकी। हम राज्य के किसी विश्वविद्यालय से पीछे नहीं हैं, यह सभी के सहयोग से सम्भव हो सका है। उन्होंने कहा कि हमें उन प्रतिभाओं पर गर्व है, जिन्होंने इस विष्वविद्यालय की पहचान को एक ऊंचाई तक पहुंचाया है। यहां के लोगों की ऊर्जा काबिले तारीफ है, एक नई ऊंचाई को छूने का प्रयास हमें हमेशा करनी चाहिए। 
इस अवसर पर माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा जामताड़ा कॉलेज की लाइब्रेरी, ए एस कॉलेज देवघर के साइंस ब्लॉक, देवघर कॉलेज देवघर के आर्ट्स ब्लॉक का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गयी पत्रिका ‘‘उत्कर्ष‘‘ का विमोचन किया गया।
विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में ए एस कॉलेज देवघर प्रथम स्थान पर रही वही बाजला कॉलेज देवघर द्वितीय स्थान पर रही। दोनों महाविद्यालय के प्रतिभागियों को माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में ए एस कॉलेज देवघर के द्वारा सूफी संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। देवघर कॉलेज देवघर के द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा ैच् महिला महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महाविद्यालय के प्रोफेसर को माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्मृति चिन्ह एवं साॅल देकर सम्मानित किया।
सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।













No comments:

Post a Comment