Thursday 25 January 2018

दुमका 25 जनवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 034 
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन दुमका, जिला खेलकूद संघ एवं जिला ऐथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में दुमका के अम्बेदकर चैक से पुरूषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरूषों के लिए यह दौड़ अम्बेदकर चैक से आरम्भ होकर हवाई अड्डा मार्ग से सृष्टि पहाड़ कुरूवा पुनः वापस उसी मार्ग से अम्बेदकर चैक पर आकर समाप्त हुई। महिलाओं के लिए यह दौड़ अम्बेदकर चैक से लक्खीकुंडी पुनः उसी मार्ग से अम्बेदकर चैक तक के लिए आयोजित थी।

पुरूषों के दौड़ में विकास हांसदा, रंजीत किस्कू, नरेष हांसदा, दिपक कुमार मरांडी, षिवजतन हांसदा, नरेष मुर्मू, निर्मल मुर्मू, पियुस हेम्ब्रम, सानतनु कुमार साह, फिलिपसन मरांडी के साथ-साथ महिला वर्ग में मीनू सिंह, अनिता किस्कू, प्रिया हेम्ब्रम, टीनू सिंह, हेलेन्ती मुर्मू, सुजीता मरांडी, सबिता सोरेन, बसंती मरांडी, मीरू मरांडी, सोहागनी हांसदा क्रमशः पहले से दसवें स्थान पर रहे।
विजेता खिलाड़ियों को उपविकास आयुक्त शषिरंजन, अपर समाहर्ता इन्दु गुप्ता, नजारत उप समाहर्ता डाॅ0 सुदेष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सैयद राषिद अख्तर सहित जिले आलाधिकारियों ने नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व सम्मानित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारम्भ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने सबों को मतदाता शपथ भी दिलाई।

मतदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रषासन के अधिकारियों ने भी दौड़ लगाई। इस दौड़ में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला षिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी तथा जिला खेलकूद के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
आयोजन को सफल करने में जिला खेलकूद संघ से जुड़े उमाशंकर चैबे, वरूण कुमार,, हैदर हुसैन, मदन कुमार, विद्यापति झा, निमाय कान्त झा, दीपक झा, अरविन्द कुमार, शैलेन्द्र सिन्हा, मुकेश कुमार के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, षिक्षकगण के साथ साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नगर के गणमान्य उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment