Wednesday 31 January 2018

दुमका 31 जनवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 051 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अपने अपने प्रखंडों में एक-एक गांव को चिन्हीत करें। चिन्हीत किये गये गांव का विकास बालीजोर गांव के तर्ज पर किया जायेगा। बालीजोर की तर्ज पर दुमका के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक गांव को गोद लिया जाएगा तथा इस में विकास कार्य किए जाएंगे। सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को गोद लिए गए गांव का विकास बालीजोर की तर्ज पर करना है। इसी क्रम में आज दुमका जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा षिकारीपाड़ा प्रखंड, मुड़ायाम पंचायत स्थित बालीजोर गांव का भ्रमण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री  के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने  बाली जोर ग्राम को गोद लिया था तथा यहां  विकास कार्य प्रारंभ किया था। हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास बालीजोर में चल रहे विकास कार्यों को देखने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने उपायुक्त मुकेष कुमार के गोद लिये गांव बालीजोर के बदले रंग रूप् को देखते हुए कहा कि जिस प्रकार बालीजोर गांव को गोद लेकर वहां विकास का कार्य किया है वह निष्चित ही अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में ही राज्य और देश का विकास निहित है।









No comments:

Post a Comment