Thursday 11 January 2018

दुमका 11 जनवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 013 
परिवहन (नागर विमानन) विभाग के अन्तर्गत झारखण्ड उड्डयन संस्थान के ग्लाईडिंग अनुभाग में ग्लाईडर/मोटर ग्लाईडर के द्वारा दुमका स्थित ग्लाईडिंग बेस से जाॅय राईड आरम्भ किया गया है। इससे दुमका में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मोटर ग्लाईडर उड़ान हेतु दुमका अन्तर्गत प्रति 10 मिनट के उड़ान के लिए 800 रु0 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। दुमका क्षेत्र से 5 एनएम की उड़ान के लिए प्रति व्यक्ति 1000 रु0 तथा दुमका से 10 एनएम उड़ान एरियल व्यू के लिए प्रति व्यक्ति 2000 का शुल्क निर्धारित किया गया है। 
ग्लाईडर उड़ान हेतु दुमका क्षेत्र अन्तर्गत ग्लाईडिंग उड़ान के लिए प्रति व्यक्ति 300 रु0 का शुल्क तथा दुमका से ग्लाईडिंग सोरिंग हेतु 20 मिनट उड़ान के लिए प्रति व्यक्ति 600 रु0 का शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा ग्लाईडिंग प्रषिक्षण 50 हजार रु0 का शुल्क जमा कर प्राप्त कर सकता है।



No comments:

Post a Comment