Wednesday 31 January 2018

दुमका 30 जनवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 046 
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संयुक्त वन प्रबंधन समिति के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आउटडोर स्टेडियम में किया गया। जिसमें फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दुमका और मसलिया के बीच फुटबाॅल खेला गया जिसमें दुमका 1-0 से विजयी रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में दुमका और काठीकुण्ड के बीच खेला गया। जिसमें दुमका का टीम विजय रह। 
इस अवसर पर वन संरक्षक दुमका एन के सिंह, जिला वन पर्यावरण पर्यावरण पदाधिकारी पाकुड़, जिला वन पर्यावरण गोड्डा, वन क्षेत्र पदाधिकारी काठीकुंड, वन क्षेत्र पदाधिकारी हिजला पूर्वी एवं जिला कबड्डी संघ के सचिव अमरनाथ चैधरी, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरविंद ओझा, रंजीत सिंह, मलय खान, सुभाकर आदि थे। 

No comments:

Post a Comment