Wednesday 31 January 2018

दुमका 31 जनवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 050 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने दुमका तीरंदाजी केन्द्र का निरीक्षण किया। उपायुक्त दुमका ने दुमका तीरंदाजी केन्द्र पहुंचकर वहां प्रशिक्षण पा रहे छात्रों से मुलाकात की। उनके वहां पहुंचने से छात्रों में खाषा उत्साह देखा गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित छात्रों से उनकी मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारियां ली। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास लेटेस्ट माॅडल के तीरंदाजी सामग्री रहेंगे तभी इनका प्रदर्षन अच्छा होगा और ये राज्य एवं देष स्तर पर अच्छे प्रदर्षन कर पायेंगे। इनके लिए अच्छे प्रषिक्षण की भी व्यवस्था की जाय। दुमका में तीरंदाजी की प्रतियोगिता का भी आयोजन कराने का निदेष दिया। दुमका तीरंदाजी केन्द्र में लगभग 25 छात्र है। इनके लिए नये किट एवं यूनिफाॅर्म उपलब्ध कराने का निदेष दिया। उन्होने जिला खेल पदाधिकारी को निदेष दिया कि दुमका तीरंदाजी केन्द्र के आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए। यहां बिजली की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने का निर्देश दिया।


No comments:

Post a Comment