Friday 1 June 2018

दुमका 01 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 286 
इन्डोर स्टेडियम दुमका में 01 से 30 जून 2018 तक चलने वाले स्वच्छता सहयोग अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त शषिरंजन एवं जिला प्रषासन के अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
इस अवसर पर संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने कहा कि स्वच्छता जीवन की एक महत्वपूर्ण विन्दु है। सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का कार्य चला रही है। दुमका जिला को बेस लाईन से ओडिएफ करने के लिए 20 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है तथा वैसे 20 हजार शौचालय जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उन्हें भी ठीक कराने का कार्य सरकार द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से भी शौचालय की गुणवत्ता की निगरानी की जाती है। कुछ प्रखंडों में हमें बहुत अधिक शौचालय निर्माण करना है। उन्होंने सभी मुखिया जल सहिया से कहा कि एक सप्ताह के अन्दर शौचालय निर्माण में लगने वाली सारी सामग्री उपलब्ध करा लें। आवष्यकतानुसार बालू का भी उठाव कर लें क्योंकि 15 जून के बाद बालू का उठाव नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पंचमार्ट से भी सिमेंट एवं अन्य सामग्री की खरीददारी करें। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य अभी भी चल रहा है लेकिन जिस तेजी से निर्माण की आवष्यकता है वह नहीं हो पा रहा है। लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करें। 1400 शौचालय इस अभियान के तहत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सोलर आधारित पेयजल की भी व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। शौचालय के बगल में पानी के लिए टंकी भी बनवाया जा रहा है। मुखिया, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह की महिलायें भी इस अभियान में अपना योगदान दें। आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अच्छे कार्य करने वालों को कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित भी किया जायेगा। 
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव ने कहा कि यह अभियान दुमका जिला को ओडीएफ करने में कारगर साबित होगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक दिन 1400 शौचालय का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार स्वच्छता को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान भाग 2 के तहत 204 गांवों को चिन्हितिकरण किया गया है। इन सभी गांवों का चहुमुखी विकास किया जायेगा। 
इस अवसर पर पूर्व में अच्छा कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शषिरंजन, अपर उप समाहर्ता इन्दु गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी षिवनारायण यादव, विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।      




No comments:

Post a Comment