Monday 18 June 2018

दुमका 18 जून 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 316 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने ए टी आई रांची में 2017 बैच के प्रशिक्षु आईएएस के बीच महिला सशक्तिकरण पर एक प्रेजेंटेशन दिया। अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपायुक्त ने बाली फुटवियर, बासुकी अगरबत्ती, मयूराक्षी सिल्क के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के विषय पर प्रकाश डाला। उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया किस तरह से जिला प्रशासन महिला सशक्तिकरण के दिशा में कार्य कर रही है तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवम स्वावलंबी बनाने का प्रयास का रही है। जिला प्रशासन हड़िया बेचने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रही है जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में भी गजब का सुधार देखने को मिल रहा है। महिलाओं को हुनर के साथ  एक बेहतर प्लेटफॉर्म देने की आवश्यकता है फिर महिलाओं का सर्वांगीण विकास स्वतः होगा। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से बताया कि मयूराक्षी शिल्क से 25 हजार परिवारों को जोड़ा गया है वहीं दूसरी तरफ  दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड के मुड़ायम पंचायत के बलीजोर गाँव को गोद लेकर बाली फुटवियर की शुरुआत महज 20 महिलाओं से की गयी थी। अब 1000 महिलाओं को जोड़कर उन्हें उनके गांव में ही बेहतर रोजगार उपलब्ध कराया गया है इन महिलाओं के द्वारा शू (जूता) का भी निर्माण किया जा रहा है। बलीजोर देश का पहला फुटवियर पंचायत भी बन चुका है। जहां की महिलाएं फुटवियर निर्माण कार्य मे लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी श्रावणी मेला के दौरान बासुकी अगरबत्ती भी बाजार में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम आते हैं इस दौरान बासुकी अगरबत्ती को एक बेहतर बाजार मिलेगा और महिलाओं को बेहतर आमदनी भी मिलेगी। बासुकी अगरबत्ती के निर्माण में 300 महिलाओं को जोड़ा गया है। बासुकीनाथ धाम में अर्पित बेल पत्र एवम पुष्प से ये महिलाएं अगरबत्ती का निर्माण कर रही हैं। ये महिलाएँ अभी से ही अगरबती का निर्माण कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment