Tuesday 7 November 2017

दुमका 07 नवम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 627 
संताल परगना की धरती वीरों की धरती है...
          - अमर कुमार बाउरी, पर्यटन कला सांस्कृति युवा कार्य विभाग एवं खेल मंत्री
विकास कार्यो के लिए सरकार कृत संकल्पित...
- डाॅ0 लुईस मरांडी, समाज कल्याण मंत्री 
18 वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम दुमका में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2017 तक चलने वाले स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन कला सांस्कृति युवा कार्य विभाग एवं खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि संताल परगना की धरती वीरों की धरती हैं। एक लम्बे आंदोलन के बाद भारत को स्वतंत्रता दिलाने में यहा के वीरों का योगदान अतुलनीय हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के नेतृत्व के सरकार ने पिछले तीन वर्षो में इस राज्य को एक नयी उंचाई पर पहुंचाया है। आज झारखण्ड के विकास कार्यो की चर्चा पूरे देष में हो रही है। 2017 में गुजरात के बाद विकास के मामलें में अन्य राज्यों से झारखंड कई कदम आगे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकास के कई कार्य हुए है और लगातार किये जा रहे हैं। इस समृद्ध राज्य की गरीबी को खत्म करना सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षो में महिला सषक्तिकरण के लिए कई कार्य किये गये है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वारा निःषुल्क गैस सिंल्डर वितरित किया गया वहीं राज्य सरकार द्वारा गैस सिंल्डर के साथ गरीबों के बीच मुफ्त गैस चुल्हें का वितरण किया गया। अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार ने गरीबों को सम्मान देने का प्रयास किया हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को निःषुल्क आवासन की व्यवस्था सरकार ने उपलब्ध करायी है। उन्होंने कहा कि आज से पूर्व के दुमका की तुलना में आज का दुमका पूरी तरह बदल चुका है। दुमका में विकास के कई संभावानायें हैं। पर्यटन के क्षेत्र में दुमका अपनी एक अलग पहचान रखता है चाहे मसानजोर हो या फिर 108 मंदिरों और 108 सरोवरों का गांव मलूटी पर्यटक देष के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भी सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। लाभुकों को सीधे उनके खाते में पैसा भेजकर सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुष लगाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का नये झारखंड, समृद्ध झारखंड का सपना जरुर पूरा होगा।
लोगो को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी ने कहा कि सरकार विकास कार्यो के लिए कृत संकल्पित हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहंुचे इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की आस और माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के प्रयास से झारखंड बदल रहा है झारखंड एक नयी उचाई पर पहुंच रहा हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को पूरा करने का कार्य राज्य सरकार पूरी गंभीरता से कर रही है। सवच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब कोई भी व्यक्ति खूले में शौच के लिए नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि दुमका में पर्यटन की आपार संभावनायें है। दुमका बहुत जल्द एक बेहतर टूरिस्ट स्पाॅट के रुप में विकसित होगा। दुमका को दमकता दुमका देखने के लिए सभी नगारिकों के सहयोग की जरुरत है। आपके सहयोग के बिना दुमका का चैमुखी विकास नहीं हो सकता।
अपने स्वागत संबोधन में दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जिला प्रषासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। आम आदमी के विकास के लिए हम सभी कार्य कर रहे है और इसके लिए आप सभी के सकारात्मक सहयोग की जरुरत हैं। जिला प्रषाासन द्वारा दमकता दुमका एक अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जब तक हर नागरिक अपनी जिम्मेवारी तय नही करेंगा तब तक यह अभियान सफल नहीं हो सकता है। दुमका के लिए कालाजार एक बड़ा धब्बा हैं। इस धब्बे को हटाने के लिए और कालाजार से मुक्ति दिलाने के लिए सबके सहयोग की जरुरत है।
इस दौरान छूटे हुऐ योग्य लाभुकों के चिन्हितीकरण का सघन अभियान ‘‘घर-घर राषन घर-घर पेंषन‘‘ योजना की शुरुआत की गई।
इस दौरान विकलांगता पेंषन के कुल 70 लाभुकों के आवेदन को स्वीकृति दी गई जिनमें दुमका सदर के 18 जरमंुडी के 24, रानेष्वर के 13, शिकारीपाड़ा के 13 और गोपिकांदर के 2 लाभुक शामिल है।
धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने किया।
मंच संचालन जिवानन्द यादव ने किया। इसे पूर्व मुख्य अतिथि पर्यटन कला सांस्कृति युवा कार्य विभाग एवं खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। 

इस दौरान जिला समाजिक सुरक्षा, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला ग्रामीण विकास विभाग, स्वीप स्टाॅल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हस्तकरघा रेषम एवं हस्तषिल्प निदेषालय, समाज कल्याण विभाग, मत्सय विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, गव्य विकास, स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टाॅल लगाये गये थे।
लोकार्पण/षिलान्यास - भवन निर्माण विभाग, दुमका द्वारा 1000 एम0टी0 क्षमता वाले कुल तीन खाद्यान गोदाम का निर्माण जिसकी प्राक्कलित राषि 28739400.00, ग्रामीण विकास विषेष प्रमंडल, दुमका द्वारा दो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जिसकी प्राक्कलित राषि 19619220.00, पर्यटन विभाग द्वारा मसानजोर में ॅंजमत ैचवजते योजना का षिलान्यास, मसानजोर टुरिस्ट काॅम्पलेक्स सौन्दर्यीकरण कार्य का षिलान्यास, मसानजोर टुरिस्ट काॅम्पलेक्स में चिल्ड्रेन पार्क निर्माण का षिलान्यास, मसानजोर टुरिस्ट काॅम्पलेक्स में व्चमद ।पत ज्ीमंजतमए भ्नज डंजमए न्उइतमससं जलचम ैींकम भ्पसस आदि का निर्माण जिसकी प्राक्कलित राषि 30700000.00, ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) कार्य प्रमंडल, दुमका द्वारा पथ निर्माण जिसकी प्राक्कलित राषि 7904000.00। उद्योग खान एवं भुतत्व विभाग, हस्तकरघा रेषम एवं हस्तषिल्प निदेषालय झारखंड रांची द्वारा अग्र परियोजना केन्द्र काठीकुण्ड, दुमका का नव निर्मित कोकून बैंक का उद्घाटन जिसकी प्राक्कलित राषि 4778102.00
कुल 91740722.00 योजनाओं का लोकार्पण एवं षिलान्यास किया गया।
मंच से परिसम्पत्ति प्राप्त करने वाले लाभुक - समाज कल्याण विभाग, दुमका मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तहत 1. बिटिया हांसदा, ग्राम चांदोपानी, 2. ललिता हांसदा, ग्राम - चांदोपानी के बीच चेक वितरण किया गया, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत 1. ऋषिका सिंह, रसिकपुर, 2. फुलमुनी मोहली, लखीकुण्डी के बीच ब्मतजपपिबंजम दिया गया। उद्योग विभाग, दुमका द्वारा पी0एम0ई0जी0पी0 के तहत 1. कोमल रावत, डंगालपाड़ा, दस लाख (साईबर कैफे के लिए) 2. ममता राउत, नयापाड़ा दो लाख (कम्प्यूटर सेन्टर के लिए) 3. जामुन महतो, बन्दरजोरी पच्चीस लाख (मिनरल वाटर के लिए)। समाजिक सुरक्षा विभाग, दुमका द्वारा पारिवारिक हित लाभ योजना के तहत 1. बुलु देवी, रसिकपुर, 2. पविता देवी, रसिकपुर के बीच चेक वितरण, वृद्धावस्था पेंषन के तहत 1. निवास चन्द्र दत्ता, रसिकपुर, 2. अहलाद मिस्त्री, रसिकपुर के बीच स्वीकृति पत्र। जिला भूमि संरक्षण विभाग, दुमका द्वारा पम्पसेट वितरण के तहत 1. फुलकुमारी देवी, 2. किरण देवी, 3. बसोनी मराण्डी के बीच पम्पसेट वितरण किया गया। जिला कल्याण विभाग, दुमका द्वारा ज्भ्च् च्तवहतंउ के तहत 1. एलसी मराण्डी, काठीजोरिया, 2. दुल्हन टुडू, जियाथर के बीच ब्मतजपपिबंजम दिया गया। 1. सरोजनी किस्कु, अमराटोला, 2. चन्द्रावती देवी, बेदिया के बीच ैमूपदह डंबीपदम दिया गया । 1. रासमुनी टुडू, कुरुवा, 2. सुरजमुनी देवी, बेदिया के बीच त्मंकलउंकम ळंतउमदजे दिया गया। श्रैस्च्ै द्वारा ब्तमकपज स्पदकंहम के तहत 1. माँ काली आजीविका स्वयं सहायता समूह (दलाही, मसलिया), 2. माँ सरस्वती आजीविका स्वयं सहायता समूह (पिछुली, मसलिया), 3. माँ दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह (पिछुली, मसलिया) के बीच पचास हजार का पासबुक वितरण किया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुमका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1. रेखा देवी, बेहराबांक, 2. हराधन महतो, बेहराबांक, 3. बबलु मराण्डी, पांदनपहाड़ी, 4. संजय राउत, भैरवपुर के बीच आवास का डमी दिया गया। मेसो, दुमका द्वारा बिरसा आवास के तहत 1. कमली पुजहरीन, उदलरुप, जामा, 2. हिम्मत पुजहर, आसनसोल, दुमका के बीच बिरसा आवास दिया गया। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विकास योजना के तहत 1. सिलवन्ती हांसदा, ग्राम - मालभंडारो, दुमका के बीच दो लाख का चेक दिया गया। सहकारिता विभाग, दुमका द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा क्षतिपूर्ति योजना के तहत 1. नारायणी रुज, हरिपुर, 2. पुष्पारानी रुज, हरिपुर, 3. कमल कुमार पाल, हरिपुर, 4. षिवपद राय, हरिपुर के बीच 16073.46 का चेक दिया गया। जिला गव्य विकास द्वारा बी0पी0एल0 महिलाओं को गाय वितरण योजना के तहत 1. गीता मुर्मू , जमुनिया, सरैयाहाट के बीच रेपलिका दिया गया। कृषि विभाग द्वारा स्वाएल हेल्थ कार्ड का वितरण के तहत 1. राजकुमार बास्की, गुहियाजोरी, 2. सार्जन बास्की, गुहियाजोरी के बीच स्वाएल हेल्थ कार्ड कुल संख्या - 500। पंचायती राज कार्यालय, दुमका द्वारा 14 वीं वित्त आयोग अंतर्गत कम्प्यूटर आॅपरेटर सह लेखा लिपिक के तहत 1. हेमन्त कुमार दास, 2. देवेन्द्र राउत, 3. हीना कुमारी, 4. सुदीप चन्दन को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिला आपूर्ति कार्यालय, दुमका द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1. संतोषिणी टुडू, चिताडीह, दुमका, 2. समा देवी मन्डरो, रामगढ़ के बीच गैस चुल्हा वितरण किया गया। सखी मंडल के सदस्यों को सिलाई मषीन 1. श्रीमती स्टेन शीला मुर्मू, आमगाछी, 2. श्रीमती मलोती मुर्मू, काठीकुण्ड प्रमाण पत्र दिया गया। जिला मत्स्य कार्यालय, दुमका द्वारा केज हस्तांतरण जलाषय समिति के सदस्यों को केज हस्तांरण 1. अरुण कुमार मांझी, केषियाबहाल, 2. श्री मृत्युजंय चैधरी, नवाडीह के बीच प्रमाण पत्र दिया गया। 
कुल 6959896.00 परिसम्पतियों का वितरण किया गया।












No comments:

Post a Comment