Friday 24 November 2017

दुमका 24 नवंबर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 663

खरीफ विपणन मौसम 2017-18 में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा हेतु उप विकास आयुक्त दुमका की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त दुमका शशि रंजन ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2017-18 में प्रखंडवार उल्लेखित लैम्पस का चयन धान अधिप्राप्ति हेतु किया गया है तथा संकल्प के आलोक में प्रत्येक क्रय केंद्र पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक की नियुक्ति की गई है। 
उन्होंने कहा कि केंद्र पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, कर्मचारी धान की गुणवत्ता मात्रा की जांच करेंगे तथा अभिलेख संधारण कराएंगे तथा प्रत्येक दिन धान खरीदारी का किसानवार एवं लैम्पस से धान उठाव की सूचना जिला आपूर्ति पदाधिकारी को देंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त शशिरंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विद्याभूषण, जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक रमेश प्रसाद गुप्ता, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम दुमका हरिहार सिंह आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment