Friday 17 November 2017

दुमका 17 नवम्बर 2017
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 655 
मुकेश कुमार उपायुक्त, दुमका, श्री शशि रंजन, उप विकास आयुक्त, दुमका एवं श्री सुधीर कुमार सिंह, सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) संथाल परगना, दुमका संयुक्त रूप से मसलिया प्रखण्ड के गोलबंधा पंचायत के हथिया पाथर एवं धोबना गाँव में चल रहे तसर कीटपालन का निरीक्षण किये, तसर कीटपालको से वत्र्ता के क्रम में जानकारी लिए कि तसर कीटपालन किस तरह से ओर कैसे किया जाता है। उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त महोदय ने तसर कीटपालन देख कर काफी प्रसंन्न एवं प्रभावित हुए, उन्होने कहा कि यह पूर्णतः तकनिकि कार्य है। यहाँ के कीटपालक तसर उत्पादन में निपुण है। यह जिला एवं राज्य के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों में प्रशासनिक नजर रखने एवं जनता को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों को आस्वस्थ किया कि चापाकल, वृद्धा पेंशन विधवा पेंषन, प्रधान मंत्री आवास, बैंक में खाता खेलवाने, जन वितरण प्रणाली से राशन कार्ड, विद्युत आदि समस्याओं को दूर करने हेतु मंगलवार को जनता दरबार लगाया जायेगा। जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जनता दरबार में सभी विभाग अपने अपने स्टाॅल लगायेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जायेगा तथा उनके समस्याओं का समाधान किया जायेगा। 



   

No comments:

Post a Comment