Friday 5 July 2019

दुमका 05 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0807

दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड में जल शक्ति अभियान कार्यशाला आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लोगों को जल संरक्षण के महत्वपूर्ण विधियों से अवगत कराया प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की जरूरत है। सरकार द्वारा इसके लिए अलग से विभाग का गठन भी किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सोख्ता, गड्ढा निर्माण, खेतों में मेड़बंदी, टीसीवी योजना, डोभा निर्माण चेक डैम, तालाब, कुंआ, एवं जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार व स्वच्छ रखकर कर सकते है। इस अभियान को सभी पंचायतों में 1 जुलाई से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। 
इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेएसएलपीएस एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment