Wednesday 31 July 2019

दिनांक-31 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1191

जिला समाहरणालय सभागार, दुमका में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने मुख्यमंत्री जन संवाद में लंबित मामले को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री में लंबित मामले का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का निष्पादन अगर सही समय पर हो तो लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बना रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत लोगों की हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। लोगों को भी मुख्यमंत्री जन संवाद के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। वैसे लोगों को मुख्यमंत्री जन संवाद के बारे में जागरूक करें ताकि सभी लोग घर बैठे 181 पर सम्पर्क कर अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री जन संवाद में दर्ज करा सकें। और जिला प्रशासन समस्याओं का निष्पादन कर सकें। इस अवसर पर प्रशिक्षुक आईएएस, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment