Sunday 11 October 2015

दुमका, दिनांक 11 अक्टूबर 2015 प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 384 


विकास की चोट ही नक्सलियों के विकास विरोधी गतिविधि का करारा जवाब...
- अमर कुमार बाउरी, भू राजस्व मंत्री, झारखण्ड 

दुमका जिला में आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत 1 रू प्रति किलो के दर से 49561 अंत्योदय अन्न योजना प्रत्येक कार्ड पर 35 किलो खाद्यान्न  तथा 192133 पूर्वविक्कता (Prospective) गृहस्थ योजना के लाभुक  परिवार के सदस्यों के लिये प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान्न दिये जाने का शुभारंभ भू राजस्व एवं भूमि सुधार सह प्रभारी मंत्री दुमका जिला श्री अमर कुमार बाउरी  के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर जरमुण्डी के विधायक श्री बादल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अंत्योदय अन्न योजना के 49561 कार्ड धारियों के कुल 193308 लोगों को तथा  पूर्वविक्कता (Prospective) गृहस्थ योजना के कुल 192133 लाभुक  परिवार के कुल 876685 सदस्यों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस प्रकार समेकित रूप से 241694 कार्डधारियों के परिवार के 1069993 सदस्यों को इस योजना का लाभ मिलेगा। 
खाद्यान्न दिये जाने का शुभारंभ करते हुये भू राजस्व एवं भूमि सुधार सह प्रभारी मंत्री दुमका जिला श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जननायक जयप्रकाश नारायण के प्रति यह कार्यक्रम एक विनम्र श्रद्धांजलि है। विकास की चोट ही विकास विरोधी नक्सल गतिविधि को करारा जवाब है। मंत्री ने कहा कि अनाज के बिना या भूख से किसी की मौत ना हो। कोई भूखा ना रहे यह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यह योजना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे जिले के 13 लाख लोगों में 10 लाख 69 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होने जा रहे  हैं।  
जरमुण्डी के विधायक श्री बादल ने कहा कि गरीबों के लिये अहम् दिन है। खाद्य सुरक्षा गरीबों के लिये जरूरी है। जिले को गरीबी और भूख से मुक्त करने में मैं अपना सर्वस्व योगदान करने के लिए तैयार हूँ। आज भी इसमें अगर कोई नाम छूट गया है तो उसे जोड़ने के कार्य में हम अपना प्रयास करेंगे। सबको मिलकर कार्य करना है। और विकास सबकी प्राथमिकता होनी चाहिये।   
उपायुक्त ने कहा कि समर्पित भाव से इसे पूरे जिले में लागू करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। जिले की कुल आबादी के 85 प्रतिषत लोग इससे लाभान्वित होंगे तथा समय पर अनाज का वितरण सुनिष्चित हो यह प्रयास किया जाएगा। 
स्वागत संबोधन एस.डी.ओ. श्री सुधीर कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री जय ज्योति सामंता ने किया। मंच संचालन श्री जीवानन्द यादव ने किया। 
कुल 32 लाभुकों जिनमें काठीकुण्ड के मिरू मुर्मू, मिरू सोरेन, सोनामुनी सोरेन, होपनमय मुर्मू, मई मुर्मू, चन्द्रराय मुर्मू, गिनी सोरेन, उर्मिला मरांडी और सरला हाँसदा तथा गोपीकान्दर प्रखंड के सुहागिनी हाँसदा, आरती देवी, शांति देवी, होपन मरांडी, फुलमुनी सोरेन एवं अन्य को अनाज वितरित किये गये। 
इस कार्यक्रम में भू राजस्व मंत्री श्री अमर बाउरी के अलावा जरमुण्डी के विधायक श्री बादल, दुमका जिले के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, एस डी ओ श्री सुधीर कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री जय ज्योति सामंता, क्षेत्रीय उप निदेशक सं.प. श्री अजय नाथ झा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिनेश दत्ता एवं बड़ी संख्या में लाभुक भी उपस्थित थे।







No comments:

Post a Comment