Wednesday 14 October 2015

दुमका, दिनांक 14 अक्टूबर 2015  प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 387 

विजय कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, अनुमंडल कार्यालय, दुमका सह कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पार्षद, दुमका को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 में दुमका प्रखंड (मुखिया पद) के लिए निर्वाची पदाधिकारी घोषित किया गया है। 
उपायुक्त, दुमका राहुल कुमार सिन्हा ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 की महत्ता को देखते हुए विजय कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, अनुमंडल कार्यालय, दुमका को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पार्षद, दुमका के कार्य से मुक्त करते हुए जय ज्योति सामंता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका को अपने कार्य के अतिरिक्त कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद, दुमका का कार्य सम्पादन करने का आदेष दिया है।



No comments:

Post a Comment