Friday 9 February 2018

दुमका 09 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 068 
जिला प्रषासन दुमका एवं महालेखाकार रांची के संयुक्त तत्वाधान में समाहरणालय सभागार में पेंषन अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में विभिन्न विभागों के लम्बित पेंषन मामले पर विभागवार चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने कहा कि पेंषन आपके सर्विस के उपरांत दी जाने वाली राषि है। कभी कभी छोटी छोटी गलती के वजह से लोगों को इसके लिए कई दफ्तरों के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ई-आॅफिस की प्रक्रिया शुरू की गई है। पेंषन की प्रक्रिया अब आॅन लाईन की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अदालत के माध्यम से निष्चित रूप से पेंषनधारियों को लाभ मिलेगा। पेंषन अदालत का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शषि रंजन, उप महालेखाकार झारखण्ड, राँची भरत चन्द्र बेहेरा एवं कोषागार पदाधिकारी पंकज नारायण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्व प्रथम जिला स्तर पर सभी विभागों का लंबित पेंषन मामले पर विभागवार विस्तृत चर्चा महालेखाकार झारखण्ड, राँची के वरीय पदाधिकारियों द्वारा की गयी। तत्पश्चात् ई-पेंषन पेमेंट से संबंधित विषय पर अजित राजू रंजन मिंज, सहायक लेखा अधिकारी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गयी। रमेष कुमार रोषन, लेखा अधिकारी सभी विभागों को ए.जी कार्यालय द्वारा आपत्ति के साथ लौटाये गये पी.पी.ओ. के संबंध में जानकारी दी गयी, साथ ही श्री दलबहादुर प्रधान स0ले0अधि0 एवं श्री श्यामलेन्दु मंडल लेखाकार द्वारा उक्त कार्यक्रम में अग्रणी भुमिका निभायी गयी। अन्त में उपस्थित पेंषनधारियों द्वारा अपनी व्यक्तिगत पेंषन संबंधी समस्याओं को रखा गया जिस पर उप महालेखाकार श्री बेहेरा द्वारा इसके निराकरण करने हेतु आवष्यक निदेष दिया गया। इस दौरान पेंषन से संबंधित कुल 65 मामले आये जिनमें 55 मामलों में कुछ त्रुटि होने के वजह से ए.जी. आॅफिस द्वारा विभाग को संषोधन के लिए भेज दिया गया था। साथ ही ए.जी. आॅफिस द्वारा त्रुटि की वजह से विभाग को आवष्यक सुधार करते हुए फिर से भेजने का निदेष दिया गया था तथा 10 व्यक्तिगत मामले का त्वरित निष्पादन किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त शषिरंजन, प्रषिक्षु आईएएस विषाल सागर, निदेषक राष्ट्रीय नियोजन विनय कुमार सिंकू, निदेषक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दिलेष्वर महतो, जिला लेखा पदाधिकारी सह कोषागार पदाधिकारी पंकज नारायण, स्थापना उप समाहर्ता वीर प्रकाष प्रसाद के साथ साथ विभिन्न कार्यालयों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment