Tuesday 6 February 2018

दुमका 06 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 062 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याओं को जानने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता रहा है। इस दौरान दुमका जिला के विभिन्न हिस्सों से आकर लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। समस्याओं को दूर करने के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। जिला प्रशासन 24x7 लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत है।


No comments:

Post a Comment