Sunday 25 February 2018

दुमका 25 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 106 
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं झारखण्ड सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में झारखण्ड के 07 मेधावी छात्रों का चयन भारत जापान मैत्री के अंतर्गत जापान में विज्ञान एवं प्रद्योगिकी के विकसित रूप से परिचय कराने हेतु जापान भ्रमण कराने के लिए चयन हुआ है। संथाल परगना प्रमण्डल से इस दल में $2 जिला स्कूल के माध्यमिक परीक्षा के स्टेट टॉपर छात्र गुंजन पाल का चयन हुआ है। गुंजन के चयन पर प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता ने खुशी व्यक्त किया है गुजन पाल $2 जिला स्कूल दुमका में पढाई करते हुए माध्यमिक परीक्षा 2017 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय जैसे उच्चस्तरीय विद्यालय के छात्रों को पछाड़ते हुए स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया था। स्टेट टॉपर होने एवं आकांक्षा राँची में चयन होने के बाद भी गुंजन पाल ने जिला स्कूल के शिक्षकों पर भरोसा करते हुए पुनः $2 जिला स्कूल दुमका में ही कक्षा 11 में अपना नामांकन कराया। गुंजन पाल ने बताया कि यहाँ के शिक्षकों एवं दुमका जिला के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियो का व्यवहार बहुत ही अच्छा है। यहाँ के शिक्षक बहुत ही सारगर्भित तरीके से विषय को पढ़ाते है। यहाँ पढाई का माहौल भी बहुत अच्छा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने छात्र गुंजन पाल से मिलकर उन्हें शुभकामनाएँ दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गुंजन पाल का चयन संथाल परगना प्रमण्डल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार एवं झारखण्ड सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है। जापान जाने के लिए गुंजन पाल के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया गया है। संभावना है कि चयनित छात्रो का दल अप्रैल या मई में जापान के लिए रवाना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि चयनित छात्रो को शिक्षा विभाग हर सम्भव मदद करेगा।

No comments:

Post a Comment