Thursday 8 February 2018

दुमका 08 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 066 
राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2018 के स्मारिका उपसमिति की बैठक जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव की अध्यक्षता में सूचना भवन दुमका में की गई।
स्मारिका उपसमिति की बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया की इस बार की स्मारिका उच्च स्तर की हो, इसके लिए आलेख का चुनाव गंभीरता से किया जाएगा। आलेख में दुमका जिला सहित संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों से संबंधित आलेख को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया कि जनजातीय हिजला मेला के प्रारंभिक वर्षों की तस्वीर एवं मेला से संबंधित आलेख को भी इस बार की स्मारिका में शामिल किया जाय।
इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, गवर्नर हाउस के साथ झारखंड के पड़ोसी राज्यों में तथा राज्य के सभी जिलों के जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी को स्मारिका उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों ऐतिहासिक जगहों पर भी स्मारिका को भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर, डॉ सी एन मिश्रा, डॉ छाया गुहा, डॉ सपन पत्रलेख, मनोज कुमार घोष, शैलेंद्र सिन्हा, दयामय माजि मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment