Sunday 4 February 2018

दुमका 04 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 057 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि अब मुड़ायाम पंचायत की 1000 महिलायें बाली फुटवेयर निर्माण कार्य से जुड़ेंगी। समस्त मुड़ायाम पंचायत में छोटे-छोटे क्लस्टर बनाये जायेंगे। जहां विभिन्न प्रकार के फुटवेयर का निर्माण कार्य किया जायेगा। महिलाओं के लिए सेन्डल, स्कूली बच्चों के लिए जूते, चप्पल आदि का निर्माण यहां कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि एसएचजी महिलाओं की मैपिंग की जा रही है। लगभग 700 इच्छुक महिलाओं का चयन कर लिया गया है तथा 300 के चयन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2018 को आॅपचारिक रूप से इसका लाॅन्चिंग किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment