Saturday 17 February 2018

दुमका 17 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 081 
मयूराक्षी के तट पर आयोजित राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का दूसरा दिन भी ऐतिहासिक दिन रहा। पूरे मेला क्षेत्र में संताल परगना की संस्कृति देखने को मिल रही थी। मेला में आये लोगों की उर्जा और यहां की संस्कृति को देखने की लोगों की ललक मेला में चार चाँद लगा रही थी। पूरे मेला क्षेत्र में जहाँ एक ओर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था वही दूसरी ओर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। हजारों हजार की संख्या में लोग मेला देखने आ रहे थे।
हिजला मेला खेलकूद आयोजन समिति द्वारा 12 वर्ष के कम उम्र के लड़कों के लिए 50 मीटर तथा 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के लिए तीन पैर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही 14 वर्ष कम उम्र के लड़कों के लिए बोरा दौड़ तथा जलेबी दौड़ का भी आयोजन किया गया।
50 मीटर की दौड़ में राहुल टुडू प्रथम स्थान पर रहें वही मो0 अख्तर एवं अजय मुर्मू क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ में जोगेस सोरेन, मो0 अख्तर तथा सचिन मरांडी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के लिए आयोजित तीन पैर दौड़ प्रतियोगिता में मनोज बास्की और अमित टुडू प्रथम स्थान पर रहे। जोगेस हांसदा और रमेश हेम्ब्रम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं मुन्ना सोरेन तथा दीपक सोरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के बोरा दौड़ में आशीष हेम्ब्रम, करण मुर्मू तथा शैलेन्द्र हांसदा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वही 14 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के लिए आयोजित जलेबी दौड़ में शैलेन्द्र हांसदा, मनु हेम्ब्रम तथा अशोक मुर्मू ने क्रमशः पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजयी प्रतिभागियों को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अप्रवासी भारतीय धुनी सोरेन, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।










No comments:

Post a Comment