Monday 19 February 2018

दुमका 19 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 089 
हिजला मेला के चैथें दिन हिजला मेला खेलकूद आयोजन समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुरुषों के लिए 100 एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घड़ा दौड़-साड़ी एवं पंची पहनी महिलाओं के लिए एवं मटका फोड़ पुरुषों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीरंदाजी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग साथ 14 वर्ष से कम उम्र के लड़को के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। 14 वर्ष से कम उम्र के लड़को के लिए लम्बी कूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया वही पुरुषों के लिए लम्बी कूद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुषों के लिए गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजन किया गया। 
100 मीटर की दौड़ में आसिक अंसारी प्रथम स्थान, राज कुमार हेम्ब्रम द्वितीय स्थान वही नरेष मुर्मू तृतीय स्थान पर रहे।
घड़ा दौड़-साड़ी एवं पंची पहनी महिलाओं के लिए प्रतियोगिता में शंकुतला बेसरा प्रथम स्थान पर रहीं। सुनीता हाँसदा द्वितीय स्थान पर तथा दोमनिका टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही पुरुषों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता में निलांषु कुमार यादव प्रथम स्थान पर रहे। संजय कुमार साह द्वितीय स्थान तथा छोटु मूर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष से कम उम्र के लड़को के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजकिषोर हाँसदा प्रथम स्थान, आषीष हेम्ब्रम द्वितीय एवं संजय हेम्ब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही तीरंदाजी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में दिनेष हाँसदा प्रथम स्थान, बिरेन्द्र बेसरा द्वितीय स्थान तथा श्रीकांत हाँसदा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के लिए गोला फेंक प्रतियोगिता में पवन कुमार सिंह प्रथम स्थान, विकास कुमार द्वितीय स्थान तथा राजवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद 14 वर्ष से कम उम्र के लड़को के लिए प्रतियोगिता में जोगेष हाँसदा प्रथम स्थान, शैलेन्द्र हाँसदा द्वितीय स्थान एवं मोहन हाँसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही लम्बी कूद पुरुष वर्ग में अषोक मुर्मू प्रथम स्थान, बासुदेव बेसरा द्वितीय स्थान तथा आसिक अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजयी प्रतिभागियों को नकद एवं प्रश्स्ति पत्र वितरित कर किया गया।


No comments:

Post a Comment