Friday 2 February 2018

दुमका 02 फरवरी 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 055 
अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता ने जामा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित एक अह्म बैठक की। बैठक में उन्होंने सबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।  
उन्होंने निदेष दिया कि शौचालय निर्माण का कार्य जल्द पूरा किया जाय ताकि निर्धारित समय में पूरे प्रखंड को ओडिएफ घोषित किया जा सके। कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करें। लोगों को शौचालय निर्माण एवं व्यवहार के लिए जागरूक किया जाय।
 उन्होंने कहा कि समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ना छूटे इसे ध्यान में रखने की जरूरत है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे इमानदारी से ससमय सारी योजनाओं के कार्य को पूरा करें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा ने बताया कि पूरे प्रखंड को ससमय ओडीएफ करने के लिए हर संभव प्रयास की जा रही है। इस कार्य में प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी लगे हुए है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही ससमय पूरा प्रखंड ओडीएफ होगा।
अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता ने प्रखंड में चल रहे शौचालय निर्माण, आवास योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा, प्रखंड समन्वयक, आवास योजना, पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment