Saturday 17 November 2018

दुमका 17 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1063
मनरेगा के तहत ’’जल है जहाँ है 2.0’’ अभियान अगले सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से  पूरे जिले में 6 माह तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत प्रथम चरण में 50 कृषि योग्य पंचायत का चयन किया गया है। जिसमें 500 सिंचाई कूप का निर्माण किया जायेगा। उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि अगले 6 से 9 महीनो में 3 हजार सिंचाई कूप का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। 1 कुआं के निर्माण से लगभग 5 एकड़ कृषि योग्य भूमि की सिंचाई की जा सकती है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पंचायत में 3 कुआँ का निर्माण इस अभियान के तहत किया जाएगा। 3 कुआँ के माध्यम से  लगभग 15 एकड़ भूमि सिंचाई की जा सकेगी। इस कार्य में ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग का संयुक्त प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। फसल का उत्पादन अधिक होगा। किसान अधिक आय अर्जित कर सकेंगे साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार आएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के समक्ष वर्तमान समय मे सिंचाई एक बड़ी समस्या के रूप में है। जिसे दूर करने का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा है। किसान के जीवन स्तर में सुधार आये तथा उनके आय में वृद्धि हो इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि लाने के लिए और भी कई कार्य किये जा रहे हैं। किसानों को एक बेहतर बाजार मिल सके, ट्रांसपोर्ट की सुविधा हो इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।


No comments:

Post a Comment