Sunday 4 November 2018

दुमका 04 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1019
वरीय पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता शशि प्रकाश के नेतृत्व में शहर के वार्ड नंबर 20,13,10,11 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पूर्व से चिन्हित सड़क किनारे पड़ा कूड़ा, मलवा को जेसीबी ,ट्रेक्टर के माध्यम से उठाया गया। मुख्यतः थाना रोड़, हाॅस्पिटल रोड, दुर्गा स्थान पर वर्षों से पड़ा कूड़ा व मलवा को उठाया गया।
इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता शशि प्रकाश ने कहा स्वच्छ्ता के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। उन्हें ये समझना होगा कि यह शहर उनका है और उन्हें ही इसे साफ रखना होगा। जिला प्रशासन निश्चित रूप से अपना कार्य करेगी लेकिन जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक साफ सफाई का स्तर ऊंचा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दुमका को दमकता दुमका बनाने का प्रयास कर रहा है, यह लोगों से सामूहिक प्रयास से ही संभव है। स्वच्छ दुमका बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा।
इस अभियान में कार्यापालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा के साथ-साथ नगर परिषद के कर्मी मेघानाथ चैधरी, नगर प्रबंधक संजीव उरांव, हसीबुर रहमान, सहायक अभियंता अंजु मुर्मू, नगर प्रबंधक रामजीत तुरी, प्रधान सहायक आदि उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment