Thursday 22 November 2018

दुमका 22 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1081
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार ने बताया कि वर्ष 2018-19 खरीफ मौसम में राज्य सरकार द्वारा दुमका जिले के लिए धान फसल का आच्छादन लक्ष्य 111000 हेक्टेयर, मक्का फसल के लिए 2960 हेक्टेयर, दलहन के लिए 28600 हेक्टेयर, तिलहन के लिए 30440 हेक्टेयर, मोटा अनाज के लिए 1690 हेक्टेयर निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य के विरोध में धान 98124 हेक्टेयर, मक्का 22152 हेक्टेयर, दलहन 23703 हेक्टेयर, तेलहन 4683 हेक्टेयर एवं मोटा अनाज 1664 हेक्टेयर उपलब्धि हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में दलहन और तिलहन की भी ऊपज अच्छी रही है। इस वर्ष वर्षा काफी कम एवं अनियमित होने के कारण धान फसल का क्षति 40-55 प्रतिषत आकलन किया गया है। इसका प्रतिवेदन राज्य सरकार को समर्पित किया जा चुका है। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत धान फसल का 2721 क्विंटल प्रमाणित बीज जिले के विभिन्न लैम्प्सो के माध्यम से 50 प्रतिषत अनुदान पर वितरण किया गया है। विशेष फसल योजना अंतर्गत जिले में तिल एवं मूंगफली फसल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में तिल तथा 600 हेक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली फसल का प्रत्यक्षण आयोजित किया गया। स्वायल हेल्थ वितरण योजना अंतर्गत 32210 किसानों के बीच स्वायल हेल्थ वितरण किया गया है। जिले के सभी प्रखंडों में राज्य सरकार के सहयोग से कृषि सिंगल विंडो सेंटर की स्थापना किया गया। इस केंद्र के माध्यम से जिले के किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की सेवाएं प्रदान की जा रही है जिससे किसान भाई लाभान्वित हो रहे हैं। परती भूमि को खेती योग्य किसानों को प्रेरित कर 2245 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों यथा दलहन, तेलहन एवं मक्का फसल का आच्छादन किया गया। रबी मौसम में टारगेटिंग राइस राइस फेलो (ज्त्थ्।) योजना अंतर्गत 1350 क्विंटल शत-प्रतिषत अनुदान पर चना फसल का प्रमाणित बीज किसानों के बीच वितरण कर प्रत्यक्षण कार्य किया जा रहा है। मसूर का 195 क्विंटल, सरसों फसल का 80 क्विंटल एवं तीसी का 125 क्विंटल जिले के किसानों के बीच वितरण कर प्रत्यक्षण कार्य कराया जा रहा है। रबी मौसम में बीच विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत गेहूं फसल का 1160 क्विंटल प्रमाणित बीज लैम्प्सो/ अधिकृत विक्रेता के माध्यम से 50 प्रतिषत अनुदान पर किसानों के बीच वितरण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा वर्तमान रबी मौसम में फसल का आच्छादन लक्ष्य गेहूं का 16000 हेक्टेयर, मक्का का 1800 हेक्टेयर, दलहन का 23500 हेक्टेयर और तेलहन के लिए 22800 हेक्टेयर एवं गरमा धान का 800 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसका आच्छादन शत-प्रतिशत प्राप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है तथा किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment