Thursday 15 November 2018

दुमका 15 नवम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1056
इंडोर स्टेडियम दुमका में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पुलिस उप महानिरीक्षक राज कुमार लकड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे राज्य के लोगों के लिए खुषी का दिन है। आज ही के दिन झारखंड एक नये राज्य के रुप में भारत के मानचित्र पर दिखने लगा था। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस राज्य के लिए कुछ करने का संकल्प आज के दिन लेने की जरुरत है। झारखंड अन्य राज्यों के लिए हर क्षेत्र में प्रेरणाश्रोत बने इस दिषा में कार्य करने की जरुरत है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि झारखंड राज्य के 18वां स्थापना दिवस तथा भगवान बिरसा मुण्डा जन्म दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएँ एवं बहुत-बहुत बधाई। विगत 18 वर्षों में इस राज्य ने विकास की जो लकीर खिंची है, वह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा श्रोत है। षिक्षा एवं स्वास्थ्य में भी राज्य ने एक मिषाल कायम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने हर एक क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास किया है। आने वाले समय में आप सभी के सहयोग से इस विकास की गति में ओर तेजी आयेगी। दुमका जिला ने भी विकास की एक नयी परिभाषा लिखने का कार्य किया है। उपायुक्त मुकेष कुमार के द्वारा जिला के सभी 10 प्रखंडों के एक-एक गांवों को गोद लेकर विकास का कार्य किया है। जिला प्रषासन द्वारा महिला सषक्तिकरण की दिषा में भी कई कार्य किये गये है, जिसकी चर्चा आज पूरे देष में हो रही है। 
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी एवं कई महत्वपूर्ण बातों से लोगों को अवगत कराया।
इस अवसर पर निदेषक एनईपी विनय कुमार सिंकू ने स्वागत सम्बोधन तथा प्रषिक्षु आईएस शषि प्रकाष ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन जीवानंद यादव ने किया।




No comments:

Post a Comment